Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Buxar News: बिहार से चार लोगों को पकड़कर ले गई हरियाणा पुलिस, गुरुग्राम से कांड करके हो गए थे सभी फरार

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 04:57 PM (IST)

    Buxar News हरियाणा के गुड़गांव में हुई एक लूट की घटना को लेकर वहां की पुलिस ने बुढ़ैला से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुढ़ैला गां ...और पढ़ें

    बिहार से चार लोगों को गिरफ्तार कर ले गई हरियाणा पुलिस (जागरण)
    बिहार से चार लोगों को गिरफ्तार कर ले गई हरियाणा पुलिस (जागरण)

    HighLights

    1. बक्सर से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर ले गई हरियाणा पुलिस
    2. वृद्ध दंपती सुजाता आनंद व अनिल कुमार आनंद ने खेड़की दौला थाना में प्राथमिकी कराई है।

    संवाद सहयोगी, नावानगर (बक्सर)। Buxar News: हरियाणा के गुड़गांव में हुई एक लूट की घटना को लेकर वहां की पुलिस ने बुढ़ैला से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुढ़ैला गांव निवासी पिंटू कुमार गुरुग्राम में एक वृद्ध दंपती के यहां काम करता था। गत सप्ताह पूर्व वह रात में दंपती को नशीली दवा खिलाकर उनके घर में रखे दो लाख रुपया नगद व आभूषण सहित लगभग 30 लाख रुपया की संपत्ति लूटकर फरार हो गया।

    इस संबंध में वृद्ध दंपती सुजाता आनंद व अनिल कुमार आनंद ने खेड़की दौला थाना में प्राथमिकी कराई है। पिंटू कुमार ने दंपती को अपना पता व आधार कार्ड फर्जी दिया था। प्राथमिकी के अनुसंधान में लगी क्राइम ब्रांच की पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके घर तक पहुंचने में कामयाब रही।

    हरियाणा पुलिस पिंटू के स्वजन सरल सिंह, रीता देवी, आंचल कुमारी व प्रमिला देवी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ के लिए हरियाणा ले गई। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा पुलिस चार लोगों को अपने साथ लेकर गई है।

    यह भी पढ़ें

    Samrat Chaudhary: इधर मतदान समाप्त, उधर सम्राट चौधरी ने ले लिया स्पेशल टास्क; आवास पर ही करने लगे ये काम

    Patliputra Exit Poll 2024: पाटलिपुत्र में मीसा भारती या रामकृपाल यादव में किसकी होगी जीत? पढ़ें आज तक का एग्जिट पोल

    खबरें और भी