बक्सर में भीषण गर्मी का कहर जारी, 20 मई को आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट
Bihar Weather: बक्सर में भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल है, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे पशु-पक्षी भी परेशान हैं। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
बक्सर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल।
20 मई को आंधी-पानी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
बढ़ते तापमान से पशु-पक्षियों को भी भारी परेशानी।
जागरण संवाददाता, बक्सर। इन दिनों तेज धूप और उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल हैं, विशेषकर बेजुबान जीव-जंतुओं की परेशानी और बढ़ गई है।
शनिवार को नल से टपकते पानी की बूंद से एक बंदर को प्यास बुझाते देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 20 को जिले में आंधी-पानी की संभावना को लेकर लोगों को ऑरेंज अलर्ट किया है।
पिछले चार दिनों से तापमान में उछाल जारी है। शुष्क मौसम में जिले के तापमान का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़कर न्यूनतम 26 डिग्री एवं अधिकतम 38-39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। गर्म हवा और उमस के चलते लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।
इधर-उधर भटक रहे पशु-पक्षी
गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तालाबों और जलस्रोतों का जलस्तर घटने से पशु-पक्षी पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते देखे गए।
कई स्थानों पर लोग घरों की छतों और आंगनों में पक्षियों के लिए पानी रखने लगे हैं। चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के भोजन करने की सलाह दी है।