Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में 50 KG गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बसही पुल पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:33 AM (GMT+05:30)

    राजपुर पुलिस ने बक्सर-रोहतास सीमा पर बसही पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 50 किलोग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

    HighLights

    1. बसही पुल के पास दो युवक गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने लगभग 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

    3. गिरफ्तार आरोपितों से नेटवर्क की जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, राजपुर (बक्सर)। स्थानीय थाने की पुलिस ने बक्सर और रोहतास जिले की सीमा पर स्थित ग्राम बसही पुल के निकट वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को बड़ी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने रविवार की शाम लगभग सात बजे चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को दो मोटरसाइकिलों सहित कुल 49.821 किलोग्राम गांजा लेकर जाते हुए पकड़ा।

    गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित स्थानीय निवासी हैं। इनमें राजपुर थाने के ही रामपुर गांव निवासी अशोक राम के पुत्र चंद्रशेखर कुमार और सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली गांव निवासी लंदन ठाकुर के पुत्र कृष्णा ठाकुर उर्फ राजू शामिल हैं। राजू का बक्सर नगर थाना क्षेत्र में भी ठिकाना है।

    पुलिस ने दोनों आरोपितों को गांजा तथा मोटरसाइकिलों के साथ हिरासत में ले लिया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, चाचा ने दर्ज कराई थी FIR