Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Buxar News: भारत-पाक तनाव के बीच बिहार में अलर्ट, बक्सर में देर रात सड़कों पर उतरी पुलिस

    Updated: Sat, 10 May 2025 01:10 PM (IST)

    बक्सर पुलिस ने सीमा पर तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद सतर्कता बढ़ाते हुए वाहनों की गहन जांच की। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्ष ...और पढ़ें

    पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर देर रात तक चला सघन जांच अभियान
    पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर देर रात तक चला सघन जांच अभियान

    HighLights

    1. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर देर रात तक चली सघन जांच
    2. वाहनों के साथ ही होटल और लॉज में भी चला तलाशी अभियान

    जागरण संवाददाता, बक्सर। India-PAK Tension: आपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी के बीच देश के अंदर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसके तहत पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में शुक्रवार देर रात तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आने जाने वालों की सघन जांच की जाती रही।

    सीमा पर तनाव के चलते बढ़ी सतर्कता

    दरअसल सीमा पर तनाव बढ़ने के साथ ही देश के अंदर घुसपैठियों की नापाक हरकत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकेा देखते हुए विगत दो दिनों से पूरे राज्य में सतर्कता बरतते हुए राज्य के सीमावर्ती जिलों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

    पुलिस ने की वाहनों की जांच

    इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के आलोक में शुक्रवार की रात 11 बजे अचानक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ जांच अभियान शुरू कर दिया गया। इसके तहत देर रात को चलने वाले तमाम तरह के वाहनों की बेहद बारीकी से जांच और तलाशी ली गई।

    ये भी पढ़ें

    इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देश के आलोक में रात 11 बजे से दो बजे तक हर चौक चौराहे के अलावा गंगा पुल, गोलंबर, जिले की सीमा में प्रवेश करने के मार्ग आदि की सघन जांच की गई।

    खबरें और भी

    होटलों और लॉज की तलाशी

    इसके साथ ही पुलिस की एक टीम द्वारा शहर के तमाम होटलों और लॉज को भी खंगाला गया और होटलों में ठहरे हुए लोगों के कागजातों का सत्यापन किया गया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच अभियान लगातार नहीं चलाकर मुख्यालय के आदेश के अनुसार अचानक किसी भी समय शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिनों से जारी अभियान के दौरान अब तक कहीं से कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।

    ये भी पढ़ें

    पापा़! राष्ट्र के ललाट पर 'सिंदूर' तिलक लग रहा है, तनाव के बीच पिता ने दिया बेटे को हौसला

    India Pakistan Tension: बिहार में छुट्टियों से बॉर्डर पर लौटने लगे फौजी, रेलवे को मिला स्पेशल डायरेक्शन