Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटाढ़ी गुमटी खोलने की मांग पर बक्सर में चक्का जाम; रेल ट्रैक पर बैठे आंदोलनकारी, रुकी रही मगध एक्सप्रेस

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 01:58 PM (IST)

    बक्सर में दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा ने इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर रेल चक्का जाम किया। इस आंदोलन के कारण मगध एक्सप्रेस 10 म ...और पढ़ें

    बक्सर में ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। जागरण

    बक्सर में ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। जागरण

    HighLights

    1. दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान मोर्चा ने किया रेल चक्का जाम।

    2. इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन।

    3. मगध एक्सप्रेस 10 मिनट तक बक्सर में खड़ी रही।

    जागरण संवाददाता, बक्सर। इटाढ़ी गुमटी बंद होने से आमजन को हो रही परेशानियों के कारण गुमटी को दुबारा खोलने की लगातार मांग की जा रही है। 

    इसी के तहत पूर्व घोषित सूचना के अनुसार शुक्रवार को इटाढ़ी गुमटी के पास धरना पर बैठे लोगों ने करीब आधा घंटा तक रेल ट्रैक को जाम किए रखा। इस दौरान ट्रैक जाम रहने के कारण बक्सर स्टेशन पर खड़ी मगध एक्सप्रेस 14 मिनट विलंब से रवाना हुई।

    दरअसल इटाढ़ी गुमटी से पूरब रोड ओवर ब्रिज बनकर चालू हो जाने के बाद रेल प्रशासन द्वारा इटाढ़ी गुमटी पर बने समपार फाटक को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया।

    ओवरब्रिज बंद होने से बढ़ी परेशानी 

    इस बीच रेल ओवर ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू होते ही पुल का सम्पर्क पथ क्षतिग्रस्त हो गया जिससे जिला प्रशासन द्वारा पुल से आवगमन बंद करना पड़ा। 

    ऐसे में गुमटी के पार सैकड़ो गांवों का जिला मुख्यालय आने का मार्ग बंद हो गया। गुमटी के उसपार बने कई स्कूलों के स्कूल बसों समेत एम्बुलेंस और अन्य बड़े वाहनों के आने जाने के रास्ते बंद हो गए। 

    लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इटाढ़ी गुमटी को दोबारा खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी और धरना प्रदर्शन किए जाने लगे। इसीके तहत दलित महादलित संगठन के संयोजक सरोज राजभर के नेतृत्व में विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा था।

    मांगे पूरी नहीं होने पर सात अगस्त को रेल परिचालन ठप करने की दी गई चेतावनी के तहत शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या में रहे धरनार्थियों ने मिलकर रेल ट्रैक जाम कर दिया।

    कांग्रेस ने भी किया आंदोलन का समर्थन 

    रेल रोको आंदोलन को समर्थन देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाते हुए समपार फाटक को अविलंब खोलने की मांग की और अनेक कार्यकर्ता पटरी पर ही लेट गए।

    उधर ट्रैक जाम किए जाने की पूर्व सूचना को लेकर रेल पुलिस भी मुस्तैद थी कि रेलवे की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके। करीब आधा घंटा बाद बाद धरनार्थी इस आश्वासन पर हटे कि एक सप्ताह के अंदर समस्या का कुछ हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

    खबरें और भी

    एक सप्ताह में हल नहीं निकलने पर धरनार्थियों ने फिर ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान बक्सर स्टेशन पर 14 मिनट तक मगध एक्सप्रेस खड़ी रही। हालांकि मगध के पीछे आ रही ब्रह्मपुत्र मेल बक्सर ठहराव के बाद निर्बाध रूप से निकलती चली गई।

    यह भी पढ़ें- संसद में उठेगा इटाढ़ी गुमटी का मुद्दा; RJD सांसद सुधाकर सिंह बोले- रेल मंत्री को लिख चुके हैं पत्र

    यह भी पढ़ें- 26.4 करोड़ के इटाढ़ी ROB का मामला विधानसभा में गूंजा; विधायक बोले- जांच कराएं और रेलवे गुमटी तत्काल खोलें