Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में कोचिंग जा रही किशोरी को दुकान में बुलाकर दुष्कर्म, 5 महीने से छेड़खानी कर रहा था आरोपित

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:57 AM (IST)

    बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही एक किशोरी से दुकान में बुलाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी पांच महीने से उससे छेड़खानी कर रहा था; पुलिस ...और पढ़ें

    दुकान में बुलाकर दुष्कर्म ( सांकेतिक तस्वीर )

    दुकान में बुलाकर दुष्कर्म ( सांकेतिक तस्वीर )

    HighLights

    1. किशोरी को दुकान में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात।

    2. आरोपी पांच महीने से कर रहा था छेड़खानी।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, बक्सर। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां के बयान पर आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराने के बाद महिला थाना की पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में लगी है। इस बीच पीड़िता की मेडिकल जांच कराते हुए कोर्ट में बयान दर्ज करा लिया गया है।

    जानकारी देते महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह छह बजे हुई घटना की प्राथमिकी बुधवार को कराई गई है। पीड़िता की मां के अनुसार तब पीड़िता अपने घर से पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी। 

    तभी रास्ते में गांव के ही कोटा का दुकान चलाने वाले नामजद युवक ने जरूरी काम के बहाने उसे बुलाया ओर दुकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती वारदात को अंजाम देने के बाद किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। 

    पांच महीने से कर रहे थे छेड़खानी 

    पीड़िता ने घर जाकर अपनी मां से पूरी बात बताते हुए कहा कि विगत पांच महीने से कोचिंग जाने के दौरान नामजद आरोपित अपने एक दोस्त के साथ उससे छेड़खानी कर रहा था और सम्बंध बनाने के लिए जोर दे रहा था। 

    खबरें और भी

    इसी क्रम में एक महीना पहले भी किशोरी को किसी काम के बहाने आरोपित ने खेत मे बुलाया और जबरदस्ती सम्बंध बनाने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से पीड़िता ने किसी से कुछ नहीं बताया। 

    आरोपी के परिवार ने दी जान से मारने की धमकी

    पीड़िता की मां जब आरोपित के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपित, उसके माता पिता और बहन ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 

    थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज करा लिया गया है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें- बक्सर: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार