Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 साल पहले नाबालिग थी; अब दो बच्चों की मां, पॉक्सो केस सॉल्व कर बक्सर में थानाध्यक्ष ने पीठ थपथपाई

    Updated: Tue, 26 May 2026 05:33 PM (IST)

    नया भोजपुर थाना क्षेत्र में छह साल पुराने पॉक्सो मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लापता युवती को बेंगलुरु से ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर।

    एआई जेनरेटेड तस्वीर।

    HighLights

    1. छह साल पुराने पॉक्सो मामले का हुआ खुलासा।

    2. पुलिस ने तकनीकी जांच से आरोपित को पकड़ा।

    3. लापता युवती बेंगलुरु से लौटते समय बरामद।

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में छह वर्ष पुराने पाक्सो मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता सुमन कुमार की टीम ने तकनीकी जांच और निगरानी के बाद आरोपित को गिरफ्तार करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

    मिली जानकारी के अनुसार चार जून 2020 की सुबह करीब साढ़े चार बजे एक नाबालिग लड़की अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। स्वजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

    इसके बाद 10 जून 2020 को युवती की मां के आवेदन पर नया भोजपुर थाने में प्राथमिकी कराई गई। प्राथमिकी में अज्ञात युवक पर शादी की नीयत से बेटी को भगाने का आरोप लगाया गया था।

    • पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आरोपित गिरफ्तार
    • युवती बन चुकी है अब दो बच्चों की मां

    मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पटना के मसलामी टोला निवासी अली अफजल, पिता मो इसराइल को संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया।

    पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपित युवती के साथ बेंगलुरु में रह रहा है और वह वापस लौट रहा है।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार छह साल पहले नाबालिग लड़की अब बालिग तथा दो बच्चों की मां है।

    उसे न्यायालय में 164 के बयान के लिए भेजा गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि लंबे समय बाद इस मामले का खुलासा पुलिस के प्रयास और तकनीकी अनुसंधान के चलते हुआ।

    यह भी पढ़ें- बिहार में धड़ाधड़ 155 गिरफ्तारियां, CM सम्राट की सख्ती के बाद DIG का आदेश; एक्शन में पुलिस

    यह भी पढ़ें- वाहन जांच या दबंगई? मुजफ्फरपुर में दारोगा ने बैंक मैनेजर को क्यों जड़ा थप्पड़

    खबरें और भी