बिहार के रेल यात्रियों को खुशखबरी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें जारी
पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया स ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
पूर्व मध्य रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई।
दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित कई रूटों पर ट्रेनें जारी रहेंगी।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
जागरण संवाददाता, दरभंगा । यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार इन ट्रेनों का परिचालन पहले से निर्धारित अवधि के बाद भी संबंधित तिथियों तक जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई तक प्रतिदिन जारी रहेगा।
ट्रेन संख्या नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 02570 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल एक अगस्त तक प्रतिदिन परिचालित होगी। वहीं 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल का परिचालन क्रमश: 28 सितंबर और 30 सितंबर तक प्रतिदिन जारी रहेगा।
रेलवे ने ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को होगा। ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार- मुजफ्फरपुर स्पेशल एक अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगी।
ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार, ट्रेन संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 2 अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार, ट्रेन संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, ट्रेन संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल।
30 जुलाई तक प्रत्येक गुरूवार, ट्रेन संख्या 09045 उधना-मधुबनी विहार स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार, ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी-उधना विहार स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, ट्रेन संख्या 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और ट्रेन संख्या 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी।
इसके अलावा 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल तथा 02397/02398 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन 26 एवं 27 जुलाई तक निर्धारित दिनों में जारी रहेगा।
03697/03698 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई और एक अगस्त तक अपने निर्धारित दिनों में होगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने कहा है कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाए जाने से बिहार और दिल्ली सहित अन्य प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
खबरें और भी
यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- बिहार में दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, पटना से आरा, गया और बेगूसराय के लिए बनेंगे 4 हाई-स्पीड कॉरिडोर