Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में घरेलू विवाद के बाद तालाब में कूदी पत्नी, बचाने गए पति की भी डूबकर मौत

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 08:06 AM (IST)

    दरभंगा के घोड़दौड़ में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने तालाब में छलांग लगा दी। उसे बचाने के प्रयास में पति भी कूद गया, जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई। ...और पढ़ें

    मृतक महिला हसरत परवीन (फाइल फोटो)

    मृतक महिला हसरत परवीन (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। नगर पंचायत भरवाड़ा के घोड़दौड़ में घरेलू विवाद के कारण एक महिला ने पास के पनपीही तालाब में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पति भी तालाब में कूद गया, लेकिन गहरे पानी के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई।

    मृतक दंपती की पहचान वार्ड छह निवासी सनाउल्लाह (45) और उनकी पत्नी हसरत परवीन (40) के रूप में हुई है। दोनों शवों को पुलिस गोताखोरों की मदद से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सूत्रों के अनुसार, 10 दिन पहले हसरत परवीन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। ग्रामीणों और डायल 112 की पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे रोक लिया था।

    गुरुवार की सुबह हसरत पुनः आत्महत्या के इरादे से घर से निकली और पति के रोकने से पहले तालाब में कूद गई। पति उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी के कारण वह असफल रहा और दोनों डूब गए।

    पांच साल पहले हुई थी शादी

    घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। काफी प्रयास के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि घर पर पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं था। उनकी इकलौती पुत्री नाजिया परवीन की शादी पांच साल पहले हुई थी। घटना के बाद दोनों भाई-बहन अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि, दंपती के बीच किस बात को लेकर विवाद था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों ने बताया कि हसरत ने ग्रुप लोन लिया था, जिसके चलते अक्सर विवाद होते थे। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, शवों के घर पहुंचने पर स्वजन में कोहराम मच गया।

    यह भी पढ़ें- पटना में मांस-मछली की 1,420 दुकानों में से सिर्फ 12 के पास लाइसेंस, निगम की कार्रवाई अब भी सुस्त

    यह भी पढ़ें- पटना में NOC के फेर में फंसा PNG विस्तार, मुख्य पाइपलाइन बिछी; गलियों में कनेक्शन का इंतजार