दरभंगा में बाल काटने वाले गिरोह की गुत्थी नहीं सुलझी, अब नकाबपोश ने घर में घुसकर मचाया उत्पात
दरभंगा के गोविंदपुर में एक नकाबपोश बदमाश घर में घुस गया, जिससे एक किशोरी बेहोश हो गई। यह घटना डरहार में बाल काटने और डकैती की पिछली दो घटनाओं के बाद ह ...और पढ़ें

इसी रास्ते से घुसा था बदमाश।जागरण
HighLights
गोविंदपुर में नकाबपोश बदमाश घर में घुसा, किशोरी बेहोश हो गई।
डरहार में बाल काटने की दो घटनाओं के बाद यह तीसरी वारदात।
ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल।
जागरण संवाददाता, दरभंगा । बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार में पहले दो घरों में डकैती के दौरान महिला व किशोरी के बाल काटे जाने की घटनाओं की गुत्थी अब तक सुलझी भी नहीं थी।
इस बीच गोविंदपुर गांव में शनिवार की रात काले लिबास में नकाब पहने एक बदमाश ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उसके उग्र रवैये को देख गृहस्वामी की किशोरी पुत्री बेहोश हो गई।
बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब पौने 11 बजे एक अज्ञात बदमाश लूटपाट करने के लिए किराना व्यवसायी प्रशांत कुमार चौधरी उर्फ बबलू के घर में घुस गया। उस समय 14 वर्षीय उनकी बेटी जाग रही थी।
किशोरी ने बताया कि वह रूम में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान छत से परछाईं दिखाई दिया। वहीं आंगन में रखी कुर्सी और छोटा खटिया उलटा हुआ था।
आवाज सुनने पर वह आंगन की ओर निकली तब तक बदमाश छत पर जा चुका था। जैसे ही उसकी नजर उस बदमाश पर पड़ी, उसने शोर मचाया। शोर सुनते ही अज्ञात बदमाश छत पर छिप गया।
किशोरी को बल्ब की रोशनी में उसकी परछाई में दिख रही थी। बदमाश छत पर दीवार के पास छिपकर किशोरी को देखने लगा। बदमाश से किशोरी की नजर मिली तो वह शोर मचाते हुए बेहोश हो गई।
किशोरी ने बताया कि एक बदमाश काला टी शर्ट पहनकर में मुंह में नकाब लगाए था। शोर सुनकर दूसरे कमरे से मां सुधा देवी पहुंची तो देखा कि उनकी पुत्री बेहोश थी। इस बीच बदमाश छत के पीछे के रास्ते से फरार हो गया।
मां सुधा देवी भयभीत हो गई और किशोरी सहित दो बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। पति सहित अन्य रिश्तेदार को फोन कर सूचना दी। गांव में ही आयोजित सत्यनारायण भगवान की पूजा में भाग लेने गए किराना व्यवसायी प्रशांत कुमार चौधरी घर पहुंचे तो पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दी। गृहस्वामी ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।
टेक्निकल सेल एवं एफएसएल की टीम ने की छानबीन
रविवार की सुबह थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। टेक्निकल सेल एवं एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए छानबीन की। वहीं डरहार पंचायत में 10 दिनों के अंदर बदमाशों के उत्पात की तीसरी घटना होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तीन घटनाएं हो गई लेकिन पुलिस खाली हाथ है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले बाल काटकर चोरी और डकैती जैसी घटनाएं हुईं, अब घरों में घुसकर उपद्रव की हरकत से लोगों में भय है। डरहार एवं गोविंदपुर में करीब आधा किलाेमीटर की दूरी है।
थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि आसपास के सीसी फुटेज की जांच की जा रही है।गृहस्वामी प्रशांत कुमार चौधरी ने एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ आवेदन दिया है। जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कभी कच्छा-बनियान, कभी बीड़ी छोड़वा... अब बलकटवा गैंग ने बढ़ाई दरभंगा की चिंता