विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किडनी बेच पैसे कमाने का लालच, नेपाली बच्चे को अगवा कर की हत्या; दरभंगा में तमाशा दिखाने आया था पूरा परिवार

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Tue, 26 Sep 2023 09:26 AM (IST)

Dharbhanga News एक युवक अपने परिवार के साथ नाच-तमाशा दिखाने के लिए दरभंगा आया था। दरभंगा में ये लोग रघेपुरा ...और पढ़ें

किडनी बेच पैसे कमाने का लालच, नेपाली बच्चे को अगवा कर की हत्या
किडनी बेच पैसे कमाने का लालच, नेपाली बच्चे को अगवा कर की हत्या

HighLights

  1. दरभंगा में तंबू लगाकर रह रहा था नेपाल का एक परिवार, दो वर्षीय बच्चे की हत्या में दो गिरफ्तार
  2. पीड़ित पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, किडनी बेचने वाले रैकेट का पता लगा रही पुलिस

जागरण संवाददाता, दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा स्थित आम के बगीचे से रविवार की रात बदमाशों ने दो वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी।

सोमवार को शव बगीचे से आधा किमी दूर पानी से भरे गड्ढे में मिला। उसकी पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के किशनपुर गांव निवासी निधि कापड़ी के छोटे पुत्र शिवम कुमार (2 वर्ष) के रूप में हुई।

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में किडनी बेचने के लिए अपहरण की जानकारी सामने आई है। मृतक के पीड़ित पिता ने प्राथमिकी कराई है।

पूरे नेटवर्क को जा रहा खंगाला

नगर एसपी सागर कुमार ने बताया कि रघेपुरा गांव निवासी संदीप पासवान और राजन पासवान को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है।

मामले का 12 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया गया। दोनों ने बताया कि नशे में रहने के कारण बच्चे को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। दोनों के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

किडनी बेचने के लिए किया बच्चे का अपहरण

निधि कापड़ी अपनी पत्नी, छह बेटियों और दो बेटों के साथ नाच-तमाशा दिखाने के लिए 20 दिन पूर्व दरभंगा आए। रघेपुरा स्थित आम के बगीचे में तंबू लगाकर परिवार के साथ रह रहे थे।

रविवार की देर रात तंबू से एक युवक निधि के छोटे पुत्र शिवम को उठाकर फरार हो गया। उसके चिल्लाने पर नींद खुली। पीछा कर परिवार के लोगों ने संदीप को दबोच लिया।

पूछताछ में बताया कि उसने बच्चा राजन को दे दिया है, जो उसे बाइक से लेकर फरार हो गया। राजन ने उसे पांच सौ रुपये दिए थे। कहा था कि बच्चे की किडनी बेचनी है। जो पैसे मिलेंगे, उसे दोनों बांट लेंगे।

यह भी पढ़ें - Bihar: सम्राट का दावा- 'नीतीश से बेहतर मुख्यमंत्री तो...', बहुत हुआ, अब भाजपा किसी को कंधे पर बैठाने वाली नहीं

मोतीहारी में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़: आवागमन ठप, कई ट्रेनों का बदला गया रूट, कहीं जाने से पहले चेक करें लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।