Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा: टीवी की आवाज तेज कर डॉक्टर की बहू को बंधक बनाया; बाल काटे, इंजेक्शन देकर बेहोश कर 5 लाख के गहने लूटे

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:50 AM (IST)

    दरभंगा के डरहार गांव में एक होम्योपैथिक चिकित्सक के घर भीषण डकैती हुई, जहां बदमाशों ने डॉक्टर की पुत्रवधू को बंधक बनाकर मारपीट की, बाल काटे और इंजेक्श ...और पढ़ें

    5 लाख के गहने लूटे

    5 लाख के गहने लूटे

    HighLights

    1. डॉक्टर की पुत्रवधू को बंधक बनाकर मारपीट की गई।

    2. बदमाशों ने बाल काटे, इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया।

    3. करीब 5 लाख के गहने और 35 हजार नकद लूटे।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार की देर शाम एक चिकित्सक के घर भीषण डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पांच की संख्या में आए बदमाशों ने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा के घर में छत के रास्ते प्रवेश कर उनकी छोटी पुत्रवधू करिश्मा देवी (22) को बंधक बना लिया। 

    बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, बाल काट दिए, हाथ-पांव बांधकर घसीटा और पीठ में इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। घटना के समय घर में महिला अपनी डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ अकेली थी।

    टीवी तेज आवाज में चला दी

    बदमाशों ने वारदात के दौरान घर का टीवी तेज आवाज में चला दिया, ताकि शोर-शराबे की आवाज बाहर तक न पहुंचे। करीब 20 मिनट तक तीन कमरों में उत्पात मचाने के बाद उन्होंने दो गोदरेज अलमारी तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद लूट लिए। 

    WhatsApp Image 2026-07-10 at 10.35.17 AM

    लूटे गए सामान में मंगलसूत्र, टीका, नथिया, झुमका, पायल, बिछिया, अंगूठियां, चेन, कान के आभूषण, चाबी रिंग सहित अन्य सोने-चांदी के जेवर शामिल हैं।

    एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

    WhatsApp Image 2026-07-10 at 10.35.39 AM

    घायल करिश्मा देवी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। आस-पास के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ज्ञान की धरती पर कट्टा कल्चर! बम; गन फैक्ट्री और रील ने बढ़ाई बिहार पुलिस की चिंता