Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:52 AM (IST)

    बहादुरपुर के डरहार गांव में बदमाशों ने एक घर में लूटपाट की, जहां उन्हें सिर्फ दो हजार रुपये मिले, लेकिन एक युवती के बाल कैंची से काट दिए। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डरहार गांव में बदमाशों ने घर में लूटपाट की।

    2. लूट के दौरान युवती आकांक्षा के बाल काटे गए।

    3. ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार की देर रात करीब 2:30 बजे  सुमन कुमार चौधरी के घर में  बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। 

    हालांकि, घर से उन्हें केवल दो हजार रुपये ही हाथ लग सके। वारदात के दौरान घर में मौजूद आकांक्षा उर्फ छोटी के बाल भी कैंची से काट दिए, जिससे परिवार के लोग दहशत में हैं। 

    घटना के बाद सुमन कुमार चौधरी ने रात करीब तीन बजे डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट के भीतर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    पहले डॉक्टर के घर में हुई थी डकैती 

    बता दें कि गांव में नौ जुलाई की देर शाम होम्योपैथिक चिकित्सक पवन कुमार मिश्रा के घर भी भीषण डकैती हुई थी। उस दौरान बदमाशों ने चिकित्सक की बहू करिश्मा कुमारी के साथ मारपीट की, उसके बाल काट दिए और इंजेक्शन देकर बेहोश करने के बाद लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

    WhatsApp Image 2026-07-17 at 7.17.16 AM

    पहली डकैती का अब तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। ऐसे में बदमाशों द्वारा दूसरी वारदात को अंजाम दिए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दरभंगा: टीवी की आवाज तेज कर डॉक्टर की बहू को बंधक बनाया; बाल काटे, इंजेक्शन देकर बेहोश कर 5 लाख के गहने लूटे