विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर लव जिहाद का खेल: हसरे मियां ने राज बनकर हिन्दू लड़की से की शादी, भेद खुलने पर मचा बवाल

Published: Sun, 17 May 2026 08:28 PM (IST)

इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब पुलिस जांच का विषय बन गई है। एक युवती ने आदापुर ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी।

  2. युवती ने कथित पति पर लगाया धोखे का आरोप।

  3. गर्भावस्था में छोड़ने और प्रताड़ना की शिकायत।

संवाद सूत्र, आदापुर (पूच)। इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब पुलिस जांच का विषय बन गई है। एक युवती ने आदापुर थाना में रविवार को आवेदन देकर अपने कथित पति पर धोखा, प्रताड़ना और गर्भावस्था में छोड़ देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान सोशल मीडिया पर राज नाम से अकाउंट चलाने वाले युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों घर छोड़कर साथ रहने लगे।

इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी कर ली। युवती को विश्वास था कि युवक हिंदू समुदाय से है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद जब वह युवक के साथ हरपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव पहुंची, तब उसे पता चला कि राज का असली नाम हसरे मियां है।

शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है हसरे मियां

साथ ही वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया और दोनों को घर छोड़ना पड़ा।

इसके बाद दोनों नेपाल और दिल्ली में रहकर मजदूरी करने लगे। इसी दौरान दोनों के संबंधों में तनाव बढ़ गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई तथा गर्भवती होने के बावजूद उसे छोड़ दिया गया।

महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है तथा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव को बोरे में बांधकर गंगा नदी में फेंका

यह भी पढ़ें- आंख फोड़ी, गाल को कुचला और हाथ को जलाया; बेगूसराय में शराब तस्करों ने बेरहमी से की युवक की हत्या

यह भी पढ़ें- भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब नोटों की गड्डी पर सो रहे थे पटना के इंजीनियर; संघर्ष से काले कारनामे तक का सफर