Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण में भ्रष्टाचार के आरोप में आदापुर थाना के 2 चौकीदार सस्पेंड, एसपी ने लिया एक्शन

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:30 PM (IST)

    पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के आरोप में आदापुर थाना के दो चौकीदारों, भरत कुमार पासवान और हरिशंकर कुमार को निलंबित कर दिया है। ...और पढ़ें

    एसपी स्वर्ण प्रभात। (फाइल फोटो)

    एसपी स्वर्ण प्रभात। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आदापुर थाना के दो चौकीदार भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित।

    2. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने निलंबन का आदेश जारी किया।

    3. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों चौकीदार फरार, तलाश जारी।

    संवाद सूत्र, आदापुर। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के आरोप में आदापुर थाना के दो चौकीदारों भरत कुमार पासवान और हरिशंकर कुमार उर्फ ललन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    निलंबन की कार्रवाई के बाद दोनों चौकीदार गिरफ्तारी के भय से घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों चौकीदारों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने भ्रष्टाचार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    थानाध्यक्ष ने बताया था कि एक आवेदक द्वारा लिखित आवेदन के साथ इलेक्ट्रानिक साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें दोनों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

    मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों चौकीदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। पुलिस फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में दरिंदगी: शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म, गांव वालों ने आरोपित को बंधक बनाकर पीटा

    यह भी पढ़ें- पटना में साइबर ठगों की शातिर चाल, फोन से निकल कर रहे घर की रेकी