मुजफ्फरपुर में दरिंदगी: शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म, गांव वालों ने आरोपित को बंधक बनाकर पीटा
मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर रात शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक 15 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।
संवाद सहयोगी, मुशहरी। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। किशोरी घर से शौच के लिए बाहर गई थी।
तभी पहले से घात लगाए एक युवक ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। युवक ने किशोरी का हाथ खींच कर बांध किनारे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है।
आरोपित ने पीड़िता को किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन पीड़िता ने मां को पूरी घटना बता दी।
शुक्रवार को पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की।
इस दौरान आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले घटना उजागर होने के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने नाबालिग को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी।
उसे गांव में ही बंधक बना कर रखा गया था। वह भाग नहीं सका। स्वजन ने बताया की आरोपित गांव का ही है। इस कारण शुक्रवार को पूरे दिन मामले को दबाने का प्रयास किया जाता रहा।
मामला रफा-दफा करने में लगे थे लोग
गांव के बड़े-बड़े लोग मामला को रफा-दफा करने में लगे थे। लेकिन स्वजन नहीं माने। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।
आवेदन मिलने के बाद सकरा एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस टीम शाम में गांव पहुंच कर घटनास्थल समेत विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की।
सकरा एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर गांव के एक नामजद युवक को हिरासत में लिया गया है।
जांच में पता चला युवक भी नाबालिग है। मामले में नामजद आरोपित 15 वर्षीय नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने की बाद आगे की कारवाई की जाएगी। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पटना में साइबर ठगों की शातिर चाल, फोन से निकल कर रहे घर की रेकी
यह भी पढ़ें- बिहार: बिजली विभाग के इंजीनियर से ₹29 लाख की ठगी, जमीन रजिस्ट्री के नाम पर हुई धोखाधड़ी