'BJP में वंश को नहीं कार्यकर्ताओं को मिलती है प्राथमिकता' MP राधामोहन सिंह ने कहा- चाय बेचने वाला भी बनता है PM
सांसद राधामोहन सिंह ने चकिया में भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ वंशवाद नहीं बल्कि ...और पढ़ें
-1774183244026_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, चकिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश स्तर पर चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के के तहत शहर के आवासीय होटल के सभागार में रविवार को मेहसी मंडल, राजेपुर मंडल एवं तेतरिया मंडल के कार्यशाला को सांसद राधामोहन सिंह ने संबोधित किया।
सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी में सेवा के भाव से हम सभी को कार्य करते रहना चाहिए और पार्टी में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यकर्ताओं को अनुशासन, मेहनत, दृढ़ इच्छा शक्ति एवं सेवाभाव का संकल्प ही पार्टी को महान बनाता है। आने वाले समय में पार्टी में इंटरनेट मीडिया के साथ एआई जैसे नई तकनीकों की जानकारी और समझ रखने वाले को ही पार्टी में दायित्व दिया जाएगा।
बताया कि हमारी पार्टी में एक एक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय, सेल्फ लास्ट के सिद्धांत पर काम करता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें वंश को नहीं कार्यकर्ता को प्राथमिकता दिया जाता है। चाय बेचने वाला का बेटा प्रधानमंत्री बन जाता है और सड़कों पर पोस्टर चिपकाने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री बन जाता है तो वहीं बिहार का साधारण कार्यकर्ता आज भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा कर रहा है।
यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। कहा कि पार्टी में सक्रिय रूप से लगातार मेहनत करिए आप ही में से कोई प्रधानमंत्री भी आगे बन सकता है। एक बात ध्यान रखिए कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का पद सबसे बड़ा पद होता है और यह पद आपसे कोई कभी छीन नहीं सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने की।
खबरें और भी
मौके पर विधायक श्यामबाबू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, मोतिहारी के उप मेयर लालबाबू प्रसाद, रोहित सिंह, अजय उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, कन्हाई गुप्ता, लल्लू कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सियावर सिंह, आईटी सेल अध्यक्ष ऋषभ झा, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।