पूर्वी चंपारण में आवासीय विद्यालय के भोजन में मिली छिपकली, 6 छात्राएं बीमार
पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भोजन में छिपकली मिलने से दर्जन भर छात्राएं बीमार हो गईं। छह बच्चियों का इल ...और पढ़ें
-1784053616613_m.webp)
अस्पताल में भर्ती बच्चियां। फोटो जागरण
HighLights
संग्रामपुर कस्तूरबा विद्यालय के भोजन में मिली छिपकली।
छिपकली वाला खाना खाने से दर्जन भर छात्राएं बीमार।
छह बच्चियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी।
संवाद सहयोगी, संग्रामपुर। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर प्रखंड के दमड़ी असर्फी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार की रात्रि भोजन में छिपकली गिरने के बाद भोजन करने से दर्जन भर से बच्चियां बीमार हो गईं।
अचानक भोजन के कुछ ही देर के बाद बच्चियों के पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका द्वारा बच्चियों को संग्रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां छह बच्चियों का इलाज जारी है। शेष बच्चियों को इलाज के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती बच्चियों मेनका कुमारी (13 वर्ष), शिल्पी कुमारी (13 वर्ष), जहाना खातून (13 वर्ष), रागिनी कुमारी (17 वर्ष), अंशु कुमारी (13 वर्ष) ,रूपा कुमारी (16 वर्ष) शामिल हैं। अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि बच्चियों का इलाज किया जा रहा है। अभी सभी खतरे से बाहर हैं।
अस्पताल में इलाजरत छात्रा मेनका कुमारी व शिल्पी कुमारी बताया कि खाना में छिपकली दिखाई दिया तबतक कुछ बच्चियां खाना खा चुकी थी। भोजन में छिपकली मिलने की सूचना के बाज छात्रावास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
खाना परोसते वक्त दिखी छिपकली
बता दें उक्त कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में 87 छात्रा नामांकित हैं। उनमें मंगलवार को 73 छात्राएं विद्यालय में उपस्थित थी। विद्यालय की वार्डन अवकाश पर हैं।
उनकी अनुपस्थिति में काम देख रहीं शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में बच्चियों को भोजन परोसा जा रहा था। जबतक भोजन में छिपकली दिखी तबतक दर्जन भर छात्राओं ने भोजन कर लिया था। इसके बाद भोजन रोक दिया गया। बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।