रात में मंदिर से मूर्ती और गहने चुराते थे दो दोस्त, मोतिहारी पुलिस ने एक को दबोचा; मिट्टी से मूर्तियां बरामद
मोतिहारी पुलिस ने लखौरा थानाक्षेत्र में मंदिर से प्रतिमा व गहने चुराने वाले दो दोस्तों में से एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर म ...और पढ़ें
HighLights
मोतिहारी में मंदिर से प्रतिमा व गहने चोरी।
दो दोस्तों में से एक आरोपी प्रमोद गिरफ्तार।
मिट्टी में छिपाई गई मंदिर की प्रतिमाएं बरामद।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थानाक्षेत्र में रात के समय मंदिर में चोरी कर प्रतिमा व गहनों को गड्ढा खोदकर मिट्टी में छिपानेवाले दो दोस्तों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उसकी निशानदेही पर पास के ही एक अर्द्धनिर्मित मकान के पास से नई भरी गई मिट्टी को खोदकर पुलिस ने मंदिर की प्रतिमाओं को बरामद किया है। साथ ही घटना में शामिल दूसरे बदमाश की खोज में छापेमारी की जा रही है।
पार्टी और चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद गश्त पार्टी और चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
गिरफ्तार प्रमोद कुमार इसी थानाक्षेत्र के लखौरा बरवा का निवासी है। उसने पुलिस को बताया है कि घटना में उसके साथ उसका साथी व पड़ोसी रौशन सिंह शामिल है। पुलिस अब रौशन की खोज कर रही है।
यह भी पढ़ें- मोतिहारी में 150 साल पुराना ऐतिहासिक शिव मंदिर ध्वस्त, लोगों में आक्रोश