Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में यूक्रेन की महिला गिरफ्तार: सलवार-सूट पहनकर नेपाल भागने की फिराक में थी, बॉर्डर में SSB ने पकड़ा

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 11:10 PM (IST)

    भारत-नेपाल सीमा पर एक यूक्रेनी महिला को अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली से पटना होते हुए रक्सौल पह ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला अवैध रूप से गिरफ्तार।

    2. ग्रामीण रास्तों से नेपाल जाने की कर रही थी कोशिश।

    3. सुरक्षा एजेंसियां महिला के संपर्क सूत्रों की तलाश में।

    संवाद सहयोगी, आदापुर, (पूर्वी चंपारण)। भारत-नेपाल के सीमावर्ती ग्रामीण रास्ते से नेपाल जा रही यूक्रेन की एक महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। जो अवैध तरीके से नेपाल जाने की फिराक में थी।

    इस दौरान सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 47वीं बटालियन व हरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की महिला करीब दो दिन पहले दिल्ली से पटना के रास्ते रक्सौल पहुंची थी, जो सीमावर्ती क्षेत्र के किसी व्यक्ति के संपर्क में थी, जिसके सहारे वह ग्रामीण रास्तों से नेपाल में प्रवेश कर रही थी।

    सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की है, जिसमें गिरफ्तार महिला ने अपना नाम ओक्साना शेवोत्सवा बताया है। जिसके पास नेपाल जाने के लिए कोई वैध कागजात नहीं मिला है।

    बताया जा रहा है कि उक्त महिला हरपुर थाना क्षेत्र में सीमा सड़क पर सलवार-सूट में संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। इस दौरान सीमा पर गश्त लगा रहे सुरक्षा बलों ने संदेह के आधार पर महिला को रोककर पूछताछ की, जिसके आधार पर गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए हरपुर पुलिस को सौंप दिया है।

    थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से ग्रामीण रास्तों से नेपाल जाने के लिए सीमा सड़क से यूक्रेन की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसे पूछताछ की गई है। प्राप्त जानकारी को गुप्त रख पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

    गिरफ्तार महिला के संपर्क की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

    भारत-नेपाल के सीमावर्ती ग्रामीण रास्तों से नेपाल जाने के क्रम में गिरफ्तार यूक्रेन की महिला किसके संपर्क में थी इसकी तलाश में सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्र के जानकार किसी व्यक्ति के संपर्क में विदेशी महिला थी। जिसके बताए रास्तों से वह शहर से करीब आठ से दस किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में पहुंची थी।

    खबरें और भी

    बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पूर्व वह दिल्ली से पटना पहुंची थी। वहां से रक्सौल पहुंची है। बगैर वैध पासपोर्ट व वीजा के भारत में सफर करती हुई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच गई।

    इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी गिरफ्तार यूक्रेन की महिला के संपर्क सूत्र को खंगाल रही है।

    यह भी पढ़ें- देह व्यापार का विरोध करने पर कारोबारी का अपहरण: पटना जंक्शन से घसीटते ले गए बदमाश, 1 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- खगड़िया में बड़ा एक्शन : सूखा नशा करते विधायक का भतीजा समेत 6 गिरफ्तार, जलमीनार के नीचे चल रहा था स्मैक का खेल