Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मगध विश्वविद्यालय में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां शुरू, बिहार के हजारों युवाओं को मिलेगा अवसर

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:00 PM (IST)

    मगध विश्वविद्यालय परिसर में फरवरी में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने कुलपति से मुलाकात कर ...और पढ़ें

    अग्निवीर भर्ती। फाइल फोटो

    अग्निवीर भर्ती। फाइल फोटो

    HighLights

    1. फरवरी में मगध विश्वविद्यालय में अग्निवीर भर्ती रैली।

    2. कुलपति ने सेना भर्ती के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

    3. पिछली रैली के 82% अभ्यर्थी वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

    संवाद सूत्र, बोधगया। मगध विश्वविद्यालय परिसर एक बार फिर भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का गवाह बनने जा रहा है। आगामी फरवरी में प्रस्तावित भर्ती रैली के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

    इसे लेकर दक्षिण बिहार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आर. मदन मोहन ने बुधवार को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी से शिष्टाचार मुलाकात कर विश्वविद्यालय परिसर का मैदान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

    इस अवसर पर कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने कर्नल आर. मदन मोहन का अंगवस्त्र एवं बोधि पत्र भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और देशसेवा का अवसर दिलाने में विश्वविद्यालय की भूमिका निभाना गौरव की बात है।

    विश्वविद्यालय प्रशासन सेना भर्ती जैसे राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फरवरी में प्रस्तावित भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।

    पिछली बार चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग जारी

    कर्नल आर. मदन मोहन ने बताया कि गत 3 से 20 मार्च तक मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में दक्षिण बिहार के 11 जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

    इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 82 प्रतिशत सफल अभ्यर्थियों का चयन भारतीय सेना में हुआ, जो वर्तमान में बिहार रेजिमेंट सेंटर के 234 केंद्र सहित अन्य प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछली भर्ती रैली के सफल आयोजन में मगध विश्वविद्यालय प्रशासन और गया जिला प्रशासन का सराहनीय सहयोग मिला था। इसके लिए उन्होंने तत्कालीन कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही तथा तत्कालीन जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के प्रति आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने आगामी भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए भी विश्वविद्यालय प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.के. मंगलम तथा भारतीय सेना के अधिकारी एच.एन. सिंह भी उपस्थित रहे। फरवरी में प्रस्तावित भर्ती रैली से दक्षिण बिहार के हजारों युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर एक्शन: 12 CO-RO पर गिरी गाज, किसी का वेतन रुका तो किसी पर चार्जशीट