Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News : गया के मोहन नगर में छत पर सोई औरंगाबाद की महिला की गला काटकर हत्या, पति फरार

    By neeraj kumarEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 08:15 PM (IST)

    बिहार में गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में एक घर की छत पर महिला की लाश मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस ...और पढ़ें

    Bihar Crime News : मोहन नगर में छत पर सोई औरंगाबाद की महिला की गला काटकर हत्या, पति फरार
    Bihar Crime News : मोहन नगर में छत पर सोई औरंगाबाद की महिला की गला काटकर हत्या, पति फरार

    HighLights

    1. गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन नगर कोईली पोखर मोहल्ले की घटना
    2. सब इंस्पेक्टर रानी बबीता के बयान पर रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई

    जागरण संवाददाता, गया। बिहार में गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन नगर कोईली पोखर मोहल्ला निवासी मधुसूदन बैठा के मकान में छत पर सोई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

    जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह दी गई। रामपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज भेज दिया।

    औरंगाबाद जिले की रहने वाली थी मृतका

    रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि कि मृतका की पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी मोहन कुमार यादव की पत्नी के रूप में की गई है।

    उन्होंने बताया कि घटना के बाद पति फरार हो गया है। मधुसूदन बैठा के घर से महिला का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया में उसकी हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

    मंगलवार शाम अचानक घर आए थे पति-पत्नी

    मकान मालिक मधुसदन बैठा के बेटे बब्लू बैठा ने मीडिया को बताया कि मोहन कुमार पहले यहां किराए पर रहता था। परंतु अप्रैल 2023 में मकान खाली कर औरंगाबाद चले गए थे।

    इसके बाद मंगलवार की शाम को मोहन अपनी पत्नी रेणु देवी को लेकर अचानक यहां पहुंचा था। उसने कहा कि पत्नी को चिकित्सकीय जांच के लिए आए हैं।

    डॉक्टर को दिखाने में ज्यादा समय लग गया है। इस कारण एक रात ठहरने के लिए जगह दे दीजिए। बुधवार की सुबह औरंगाबाद चले जाएंगे।

    इस पर मकान मालिक के परिवार ने दंपती को इसके लिए इनकार कर दिया। हालांकि, दंपती ने जोर देकर कहा कि हम छत पर सो जाएंगे।

    बैठा के बेटे बब्लू ने बताया कि दंपती के ऐसा कहने पर मानवता के नाते उन्हें बिछावन देकर छत पर सोने दिया। पति-पत्नी रात में सोने छत पर चले गए थे।

    छत पर जाने पर घटना की मिली जानकारी

    बब्लू ने बताया कि मेरी मां आशा देवी बुधवार को छत पर लगी पानी की टंकी देखने गईं तो देखा कि रेणु खून से लथपथ है। उसका गला रेता हुआ है। उसका पति छत से गायब है।

    इसके बाद हल्ला करने पर घर के लोगों की नींद खुली और छत पर पहुंचे। इसके बाद मृतका के पति के मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन वह बंद मिला।

    यह भी पढ़ें : जेल में बंद मनरेगा PO के घर से 19.95 लाख बरामद, पत्‍नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई; बीवी पर किया जानलेवा हमला

    पुलिस ने खुद दर्ज की प्राथमिकी

    थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। घटनास्थल से पुलिस को कोई धारदार हथियार नहीं मिला है और ना ही कोई चिकित्सक का पर्चा मिला है।

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अनु्ग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज के मोर्च्यूरी रखा है। शव लेने के लिए परिवार का कोई सदस्य भी नहीं आया है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि रामपुर थाना की एक टीम औरंगाबाद जिले के रफीगंज गई है। जहां मृतका का सुसराल है। सब इंस्पेक्टर रानी बबीता के बयान पर रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें : बिहार में 2 IPS और 33 DSP का तबादला, पटना की एएसपी बनाई गईं स्वीटी सहरावत