Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में झारखंड नंबर की कार और ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग, दो लोग जिंदा जले; ड्राइवर की हालत गंभीर

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:18 AM (IST)

    बोधगया के पास डोभी-पटना फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड नंबर की स्विफ्ट कार और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत।

    2. स्विफ्ट कार और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग।

    3. घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया।

    संवाद सूत्र, बोधगया। डोभी–पटना फोरलेन पर बुधवार रात करीब 1:40 बजे सीजुआ गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

    हादसा इतना भयावह था कि ट्रक से टक्कर के बाद स्विफ्ट कार ट्रक के नीचे घुस गई और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। 

    दो लोगों की जलकर मौत

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डोभी की ओर से आ रही झारखंड नंबर की स्विफ्ट कार ने सामने से आ रहे  खाद लोडेड ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। कार में सवार चालक किसी तरह बाहर निकल आया और मदद के लिए चिल्लाने लगा, लेकिन पीछे बैठे दो अन्य लोग कार से बाहर नहीं निकल सके। 

    आग की तेज लपटों से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत बोधगया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। 

    ड्राइवार को इलाज के लिए पटना भेजा

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार झारखंड नंबर की थी। बोधगया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक का नाम ऋषभ है जो हाजीपुर का रहने वाला है

    उसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेजा गया, लेकिन स्वजन बेहतर उपचार के लिए उसे पटना ले जाने की बात कही है। 

    उन्होंने बताया कि चालक हाजीपुर का रहने वाला है, जबकि अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पितरों के मोक्ष के महापर्व की तारीख तय, गयाजी में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार