7 घंटे मौत से लड़ा 4 साल का पीयूष, आखिर जीत गई दुआएं; गया में बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकला मासूम
गया के फतेहपुर में एक खुले बोरवेल में गिरे चार साल के पीयूष कुमार को NDRF टीम ने सात घंटे के सफल बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ...और पढ़ें
-1784236096491_m.webp)
बोरवेल से बाहर निकलने के बाद 4 वर्षीय पीयूष। (जागरण)
HighLights
चार साल का पीयूष बोरवेल में गिरा।
NDRF ने 7 घंटे में सुरक्षित निकाला।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बची जान।
डिजिटल डेस्क, गया। बिहार के गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में आज शाम एक दुखद घटना हो गई।
चार साल का मासूम बच्चे पीयूष कुमार खेलते समय एक खुले बोरवेल में गिर गया। बोरवेल करीब 300 फीट गहरा बताया जा रहा है। बच्चा उसमें लगभग 30-35 फीट की गहराई पर फंस गया।
जैसे ही इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली, जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने इसे बहुत गंभीरता से लिया और तुरंत बचाव कार्य शुरू करने के आदेश दे दिए।
अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की कमान संभाली।
बचाव कार्य
लगभग सात घंटे की लगातार मेहनत के बाद NDRF की टीम ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चा पूरी तरह ठीक है। उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी स्वास्थ्य जांच हो रही है।
बचाव के दौरान क्या हुआ?
- प्रशासन ने तुरंत ऑक्सीजन की व्यवस्था की। गैस सिलेंडर मंगवाए गए और पाइप के जरिए अंदर ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की गई।
- पोकलेन मशीन से खोदाई शुरू कर दी गई।
- SDRF और NDRF की टीमों ने मिलकर काम किया।
- बच्चे की स्थिति देखने के लिए कैमरा भी लगाया गया।
- मां को मौके पर बुलाकर पाइप के जरिए उससे बात कराई गई।
- बच्चे को पानी भी पहुंचाया गया।
NDRF की टीम ने रात्रि 1:50 बजे बच्चे को सफलतापूर्वक बोरवेल से बाहर निकाल लिया। एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी, लेकिन प्रशासन और बचाव दलों की तेजी से बच्चा बच गया।