Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला 2026: गया से देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन 2 अगस्त से; नवादा, शेखपुरा, जमुई समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:20 AM (IST)

    पूर्व मध्य रेल ने श्रावणी मेला के लिए गया और मधुपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 2 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी, जिससे गया, नवाद ...और पढ़ें

    गया से मधुपुर के बीच स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    गया से मधुपुर के बीच स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. श्रावणी मेला के लिए गया-मधुपुर विशेष ट्रेन

    2. 2 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी

    3. गया, नवादा, शेखपुरा के श्रद्धालुओं को लाभ

    जागरण संवाददाता, गयाजी। श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने गया और मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मानपुर–पैमार–वजीरगंज–तिलैया–नवादा–शेखपुरा–किउल–झाझा–जसीडीह मार्ग से यह विशेष ट्रेन 02 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी।

    इससे गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई समेत कई जिलों के श्रद्धालुओं को देवघर जाने और वहां से आने में काफी सुविधा मिलेगी।

    गया से शाम पांच बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन

    रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03654 गया–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 2 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा।

    ट्रेन गया जंक्शन से शाम 05 बजे खुलेगी और मानपुर, पैमार, वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, मननपुर, जमुई, झाझा और जसीडीह होते हुए अगले दिन रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

    वापसी में गाड़ी संख्या 03653 मधुपुर–गया श्रावणी मेला स्पेशल 03 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन मधुपुर से रात 02:50 बजे प्रस्थान करेगी। 

    वहां से जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज, पैमार और मानपुर होते हुए दोपहर 12 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी।

    हर दिन हजारों कांवरियों को मिलेगा लाभ

    श्रावणी मेला के दौरान गया जंक्शन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना होते हैं। अब तक उन्हें सामान्य ट्रेनों में भारी भीड़ का सामना करना पड़ता था। विशेष ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और सामान्य ट्रेनों पर भी दबाव कम होगा।

    पहले उठी थी मांग, अब मिली मंजूरी

    गया से देवघर के लिए श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग लगातार उठ रही थी। डीडीयू मंडल ने इसका प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा था।

    अब मंजूरी मिलने के बाद गया के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। रेलवे का मानना है कि इस ट्रेन से श्रावणी मेला के दौरान यात्रा अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक होगी।

    गया से बड़ी संख्या में कांवरिया हर वर्ष देवघर के लिए रवाना होते हैं। अब इस विशेष ट्रेन के परिचालन से उन्हें सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी।

    इससे यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक होने के साथ-साथ सामान्य ट्रेनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा। रेलवे ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पूर्व आरक्षण और ट्रेन के समय की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर 2 मिनट एक्ट्रा रुकेंगी 9 एक्सप्रेस ट्रेनें, पढ़ें लिस्ट