Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला 2026: दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर 2 मिनट एक्ट्रा रुकेंगी 9 एक्सप्रेस ट्रेनें, पढ़ें लिस्ट

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:01 PM (IST)

    रेलवे ने श्रावणी मेला 2026 के लिए दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 9 एक्सप्रेस ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. श्रावणी मेला 2026 के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम।

    2. दानापुर मंडल के स्टेशनों पर 9 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव।

    3. श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 9 एक्सप्रेस ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी।

    पूर्व रेलवे के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि सभी ट्रेनों का ठहराव केवल दो मिनट का होगा।

    यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और अस्थायी ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे का मानना है कि इस व्यवस्था से श्रावणी मेले के दौरान आसपास के गांवों के यात्रियों को भी पटना, भागलपुर और अन्य प्रमुख स्टेशनों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।

    इन ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

    • 13402/13401 दानापुर-भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस : खुसरोपुर और हरदास बिगहा स्टेशन।
    • 13331/13332 धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस : फतुहा और अथमलगोला स्टेशन।
    • 18183/18184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस : अथमलगोला और करौता स्टेशन।
    • 13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस : मनकठा स्टेशन।
    • 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस : मनकठा स्टेशन।
    • 13235/13236 साहिबगंज-दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस : मनकठा स्टेशन।
    • 03235/03236 साहिबगंज-दानापुर-साहिबगंज स्पेशल : मनकठा स्टेशन।
    • 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस : मनकठा स्टेशन।
    • 63231 पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमू, 63232 बक्सर-पटना मेमू तथा 63223/63224 पटना-आरा-पटना मेमू : गांधी हाल्ट।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन अब 4 सितंबर तक चलेगी, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले के लिए धनबाद-पटना इंटरसिटी को मिले दो नए ठहराव, अथमलगोला और फतुहा के यात्रियों को लाभ

    खबरें और भी