गया में स्वच्छता की दिशा में नई पहल: अब मृत पशुओं का होगा मुफ्त में दाह संस्कार, अब शहर में नहीं फैलेगी दुर्गंध
गया नगर निगम ने शहर में मृत पशुओं के निशुल्क दाह संस्कार की नई व्यवस्था शुरू की है। नैली डंपिंग ग्राउंड में एनिमल कैचर मशीन और एलपीजी आधारित प्रणाली स ...और पढ़ें
-1775978122735_m.webp)
(AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गयाजी। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब निगम क्षेत्र के अंतर्गत मृत पशुओं का निशुल्क दाह संस्कार किया जाएगा।
इसके लिए नैली डंपिंग ग्राउंड में विशेष व्यवस्था की गई है। जहां एनिमल कैचर मशीन के माध्यम से मृत पशुओं का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने बताया कि इस कार्य के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
यह टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मृत पशुओं को एकत्र कर नैली डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने का काम करेगी। वहां एलपीजी आधारित प्रणाली से उनका दाह संस्कार किया जाएगा। जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनी रहे।
उन्होंने बताया कि अक्सर सड़कों या मोहल्लों में मृत पशु पड़े रहने से दुर्गंध फैलती है और लोगों को काफी परेशानी होती है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। नई व्यवस्था लागू होने से इस समस्या का समाधान होगा और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
नगर निगम ने इस सेवा के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, ताकि लोग आसानी से सूचना दे सकें। कोई भी व्यक्ति मृत पशु की सूचना मोबाइल नंबर 8409461488 पर दे सकता है।
इसके अलावा वाहन चालक जय प्रकाश यादव के मोबाइल नंबर 8434193350 पर भी संपर्क कर सूचना दी जा सकती है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।