Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निवेश के नाम पर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, बिहार पुलिस ने शातिर को 47 सिमों के साथ किया गिरफ्तार

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 12:11 AM (IST)

    गया पुलिस ने निवेश स्कैम से जुड़े एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गौतम कुमार नामक एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपी। फाइल फोटो

    गिरफ्तार आरोपी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गया पुलिस ने बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का किया पर्दाफाश।

    2. निवेश स्कैम में शामिल शातिर गौतम कुमार को किया गिरफ्तार।

    3. आरोपी से 47 सिम कार्ड बरामद, करोड़ों की ठगी का खुलासा।

     
     
     
     
    पूछताछ में गौतम ने स्वीकार किया कि वह गांव के गरीब और कम शिक्षित लोगों के नाम पर सिम कार्ड जारी कराता था। बाद में उनकी जानकारी के बिना उन सिम कार्डों को सक्रिय कर एक-दो दिनों तक अपने पास रखता और फिर उन्हें साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों तक पहुंचा देता था। पुलिस ने बरामद सभी सिम कार्ड जब्त कर साइबर थाने में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिजेंद्र ने फर्जी नाम से खुलवाये थे खाते, इन्हीं में आती थी सौदेबाजी की रकम