Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिजेंद्र ने फर्जी नाम से खुलवाये थे खाते, इन्हीं में आती थी सौदेबाजी की रकम

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 03:50 AM (IST)

    महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले के मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता ने अभिषेक महतो के नाम से फर्जी पहचान बनाकर बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों में पेपर ...और पढ़ें

    बिजेंद्र गुप्ता और जांच करती पुलिस। फाइल फोटो

    बिजेंद्र गुप्ता और जांच करती पुलिस। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बिजेंद्र गुप्ता ने अभिषेक महतो के नाम से फर्जी पहचान बनाई थी।

    2. टीईटी पेपर लीक की अवैध रकम फर्जी खातों में जमा होती थी।

    3. तीन संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी सोनू किशनलाल की तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, पटना। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपित बिजेंद्र गुप्ता को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोनू सिंह के साइबर कैफे में हुई छापेमारी के बाद यह साफ हो गया है कि बिजेंद्र गुप्ता ने अपनी असली पहचान छिपाकर अभिषेक महतो के नाम से इस पूरे खेल को अंजाम दिया।

    कैफे से बरामद फर्जी पहचान पत्रों (पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों) से यह साबित हुआ है कि वह अभिषेक महतो बनकर ही हर जगह घूम रहा था। बिजेंद्र ने इसी फर्जी नाम का इस्तेमाल कर दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न बैंकों में खाते भी खुलवाए थे।

    टीईटी का पेपर बेचने के बाद अवैध तरीके से वसूली गई रकम को इन्हीं बैंक खातों में मंगवाया जाता था। पुलिस अब इन खातों के ट्रांजैक्शन खंगाल रही है, जिससे इस सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क का पूरा सच सामने आ सके।

    तीन और संदिग्ध हिरासत में, पटना और समस्तीपुर में छापेमारी

    इस बीच, बिहार एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किए गए बिजेंद्र के साढ़ू मिथुन सिंह और साइबर कैफे संचालक सोनू सिंह से पूछताछ के बाद महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

    खबरें और भी

    दोनों से मिली जानकारी के आधार पर एसआइटी ने आर्थिक अपराध इकाई को भी इन तथ्यों से अवगत कराया है। बिजेंद्र के कुछ अन्य करीबियों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद एसआइटी ने रविवार को पटना के अगमकुआं और समस्तीपुर के शेरपुर गांव सहित आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

    सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये तीनों परीक्षा माफिया बिजेंद्र के बेहद करीबी माने जाते हैं और फरारी के दौरान इन्होंने बिजेंद्र को छिपने और मदद पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। फिलहाल इन तीनों से पटना में ही गहन पूछताछ की जा रही है।

    अब सोनू किशनलाल की तलाश तेज, ओडिशा से जुड़े तार

    कपिल दहिया की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इस रैकेट के एक और मास्टरमाइंड का नाम सामने आया है। एसआइटी अब सोनू कुमार किशनलाल की तलाश कर रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि सोनू किशनलाल और कपिल दहिया ओडिशा एसएससी परीक्षा लीक मामले में भी बिजेंद्र के साथ मुख्य भूमिका में थे।

    सोनू किशनलाल भी बिजेंद्र के साथ बिहार या झारखंड के किसी ठिकाने पर छिपा हुआ है, जिसके लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक गिरफ्तार होने वालों में मुख्य आरोपित की पत्नी सुमन गुप्ता, साढ़ू मिथुन सिंह, धीरज, आकाश, राजीव साह, कपिल दहिया, सोनू सिंह, नरेश, संजय और बाबूलाल शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- बेटे के लिए मां ने कोचिंग में जाकर की पढ़ाई, घर आकर पढ़ाया; अब आईआईटी में दाखिला लेगा बेटा

    यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News : 'मुझे मार देंगे'... मां से कही बात हुई सच, बहू हत्याकांड में ससुर और जेठ गिरफ्तार