Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया में प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, पुलिस ने की जांच

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:11 AM (IST)

    गया के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    जांच करने पहुंची टीम। (जागरण)

    जांच करने पहुंची टीम। (जागरण)

    HighLights

    1. प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल से धमकी मिली।

    2. बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्ते के साथ गहन जांच की।

    3. जांच में धमकी फर्जी निकली, पुलिस ने राहत ली।

    जागरण संवाददाता, गयाजी। गया शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के जीबी रोड स्थित प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरीए सोमवार को आया।

    ई-मेल आने के बाद मंगलवार को पुलिस प्रशासन की टीम हरकत में आई। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता को प्रधान डाकघर बुलाया गया। जहां खोजी कुत्ता के बाद प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में हड़कंप मच गया।

    मौजूद लोगों को परिसर से बाहर किया गया। इसके बाद कई घंटों तक प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय की गहनता से जांच की गई। कई घंटों तक चली जांच में पुलिस प्रशासन को कुछ भी मिला। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

    नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव ने बताया कि ई-मेल की जांच के लिए तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। उन्हें पुलिस मुख्यालय से ई-मेल से गया समेत कई जिले के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय की उड़ाने की धमकी दी गई थी।

    उन्होंने बताया कि जांच में ई-मेल फर्जी और पुलिस प्रशासन को परेशान करना था। फिर भी पुलिस प्रशासन का खोजी कुत्ता दस्ता से प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय की बारिकी से जांच की गई है। कहीं कुछ नहीं मिला है।

    ई-मेल का हल्के में लिया डाक विभाग

    यह संयोग अच्छा था कि ई-मेल पूरी तरह फर्जी पाया गया। प्रवर डाक अधीक्षक अंशुमान त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को ई-मेल से गया के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को आया था। इसके बाद अंदुरूनी पड़ताल की गई।

    खबरें और भी

    विभाग सावधानी बरत रहे थे। उन्होंने कहा कि यह ई-मेल पूरी फर्जी था। डाक विभाग की ओर से धमकी भरा मेल की जानकारी पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी को नहीं दी गई। यह अच्छा था कि यहां कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई।

    खुफिया विभाग के जानकारी के बाद हरकत में आई पुलिस

    खुफिया विभाग ने ई-मेल से गया के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट आफिस को उड़ाने की जानकारी अपने विभाग के वरीय अधिकारी को दी। इसके बाद डाक विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आया। खुफिया विभाग के इनपुट पर प्रधान डाक घर का खोजी कुत्ता दस्ता से जांच कराया गया।

    नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

    सिविल लाइन्स थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने को लेकर डाक विभाग द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। सिर्फ मौखिक जानकारी मिली है।

    पुलिस घटनास्थल का मुआयना की है। जानकारी हो कि मार्च माह में गया व्यवहार न्यायालय को भी उड़ाने की धमकी मिली थी।

    यह भी पढ़ें- पटना में DPS समेत 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को कराया गया सुरक्षित बाहर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट