Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन के अंदर पिस्टल लहराकर फैलाई दहशत, उतर प्रदेश का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; 24 कारतूस बरामद

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:03 PM (IST)

    कोडरमा स्टेशन पर हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस में शराब के नशे में पिस्टल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले उत्तर प्रदेश के एक निजी सुरक्षा गार्ड दिवाकर सि ...और पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपी। फोटो जागरण

    गिरफ्तार आरोपी। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 12874 के एसी कोच में शराब के नशे में पिस्टल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव निवासी 32 वर्षीय दिवाकर सिंह को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने कोडरमा स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार युवक अपने को निजी सिक्योरिटी गार्ड बता रहा है। उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन में लोड छह कारतूस तथा 18 अतिरिक्त कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में जीआरपी कोडरमा थाना में बीएनएस रेलवे एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

    शराब के नशे में फैलाई दहशत

    बीते 27 जून को धनबाद एससीएनएल के माध्यम से रेल मदद पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 12874 डाउन के बी 01 कोच की बर्थ संख्या 48 पर सवार एक व्यक्ति शराब के नशे में पिस्टल चमकाते हुए यात्रियों को धमका रहा है।

    सूचना मिलते ही ट्रेन के कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कोच में छापेमारी की। जांच के दौरान उक्त यात्री नशे की हालत में कोच में इधर-उधर घूमते हुए धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करता मिला।

    खबरें और भी

    सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे ट्रेन से उतारने का प्रयास किया तो उसने जीआरपी और आरपीएफ जवानों के साथ धक्का मुक्की एवं हाथापाई भी की। हालांकि जवानों ने उसे किसी तरह काबू कर जीआरपी थाना ले गए।

    तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन में लोड छह कारतूस तथा एक पाउच में रखे 18 कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपित दिवाकर सिंह ने बताया कि वह प्रयागराज से रांची जा रहा था और निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य करता है। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पकड़े गए हथियार तस्करों का बिहार कनेक्शन, नेटवर्क खंगालने में जुटी UP STF ने की छापामारी