Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में पकड़े गए हथियार तस्करों का बिहार कनेक्शन, नेटवर्क खंगालने में जुटी UP STF ने की छापामारी

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:39 PM (IST)

    गोरखपुर में यूपी एसटीएफ ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया, जिससे गोपालगंज और सिवान से जुड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ। ...और पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपी। फोटो जागरण

    गिरफ्तार आरोपी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार किए गए।

    2. गिरोह का गोपालगंज और सिवान से सीधा संबंध सामने आया।

    3. यूपी-बिहार एजेंसियां हथियार तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा गोरखपुर से अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद गोपालगंज और सिवान का कनेक्शन भी सामने आया है।

    गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी मंजीत सिंह, सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी अनुराग कुमार तथा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर निवासी मिक्की उर्फ गोलू कुमार से अवैध हथियार और कारतूस खरीदते थे। इन हथियारों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऊंचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाया जाता था।

    गौरतलब है कि 24 जून को बिहार एसटीएफ ने गोपालगंज के टड़वा गांव निवासी मंजीत सिंह तथा सिवान के अनुराग कुमार और मिक्की उर्फ गोलू कुमार को हिरासत में लिया था। बाद में सिवान के मुफस्सिल थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में तीनों को गिरफ्तार दिखाते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

    UP STF की बिहार में कार्रवाई 

    अब यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में भी इन्हीं तीनों के नाम हथियार आपूर्ति करने वालों के रूप में सामने आने से मामले की गंभीरता बढ़ गई है। यूपी एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने रविवार तड़के एम्स थाना क्षेत्र के कोनी तिराहा, माड़ापार से सिवान के नौतन थाने के मडूआ भूषा गंभीरपुर निवासी मनजीत कुमार सिंह, बरईपट्टी निवासी सचिन शर्मा और यूपी के चौरीचौरा के बसडीला निवासी सौरभ शुक्ला उर्फ नितिश को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, 14 कारतूस, एक बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।

    एसटीएफ ने गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ गोरखपुर के एम्स थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी कर ली है। पूछताछ में हुए खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार की एजेंसियां हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई हैं।

    खबरें और भी

    इधर, मीरगंज थानाध्यक्ष निरव पाल ने बताया कि एसटीएफ ने हथियार तस्करी की जानकारी दी। जानकारी के बाद पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से टड़वा गांव से मनजीत कुमार ऊर्फ सहाबू को गिरफ्तार लिया। जिसे एसटीएफ की टीम पटना लेकर चली गई।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में मंदिर दर्शन के लिए गई बिहार की LLB छात्रा की मौत, प्रेमी पर हत्या का आरोप