गोपालगंज में मेडिकल कॉलेज की राह हुई साफ? CM सम्राट चौधरी ने चनावे पहुंचकर जमीन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पहले गोपालगंज दौरे पर थावे भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की और बिहार की समृद्धि की कामना की। उन्होंने चनावे में प्रस्ता ...और पढ़ें

गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी
HighLights
मुख्यमंत्री ने थावे भवानी मंदिर में की पूजा-अर्चना।
चनावे में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का निरीक्षण किया।
डेढ़ घंटे के दौरे में आस्था और विकास पर रहा जोर।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी ने बुधवार को जिले में अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान धार्मिक आस्था और विकास, दोनों को प्राथमिकता दी।
हेलिकाप्टर से थावे पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले थावे भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद सड़क मार्ग से चनावे पहुंचकर प्रस्तावित मेडिकल कालेज के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया।
थावे भवानी के दरबार में मुख्यमंत्री ने की पूजा
थावे मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने थावे भवानी से बिहार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूजा के दौरान बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सुनील कुमार और मिथिलेश तिवारी समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
चनावे में मेडिकल कलेज की जमीन का लिया जायजा
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चनावे गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रस्तावित मेडिकल कालेज के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी समीर सौरभ ने मुख्यमंत्री को स्थल और प्रस्तावित परियोजना से जुड़े नक्शे की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मेडिकल कालेज की योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी ली।
अधिकारियों से ली परियोजना की जानकारी
स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित मेडिकल कालेज की जमीन और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा।
मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रस्तावित बड़ी परियोजना के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अधिवक्ता के घर श्रद्धाकर्म में भी हुए शामिल
मेडिकल कालेज की भूमि का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव के लिए रवाना हुए।
वहां एक हाईकोर्ट अधिवक्ता के घर आयोजित श्रद्धाकर्म में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सदर विधायक सुभाष सिंह से भी मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई।
शहर से थावे तक सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गोपालगंज शहर से लेकर थावे और चनावे तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
उनके काफिले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जुटे रहे। मंदिर से बाहर निकलने पर जिलाधिकारी समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मुख्यमंत्री को थावे मंदिर का चित्र भेंट किया।
डेढ़ घंटे के दौरे में आस्था और विकास दोनों पर फोकस
मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक गोपालगंज में रहे। दौरे की शुरुआत थावे भवानी के दर्शन से हुई और इसके बाद उन्होंने प्रस्तावित मेडिकल कालेज की भूमि का निरीक्षण किया।
जिले के अपने पहले दौरे में मुख्यमंत्री ने धार्मिक आस्था के साथ विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति का भी जायजा लिया और इसके बाद हेलिकाप्टर से पटना के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार थावे मंदिर पहुंचे सम्राट चौधरी, मां भवानी के दरबार में टेका मत्था