Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी प्रमाण पत्र पर 13 साल से नौकरी, गोपालगंज में 2 लेडी टीचर पर केस; HC के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Updated: Fri, 15 May 2026 06:44 PM (IST)

    गोपालगंज के हथुआ में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर 13 साल से नौकरी कर रहीं दो शिक्षिकाओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

    फर्जी प्रमाण पत्र पर 13 साल से नौकरी, गोपालगंज में 2 लेड टीचर पर केस (AI Generated Image)

    फर्जी प्रमाण पत्र पर 13 साल से नौकरी, गोपालगंज में 2 लेड टीचर पर केस (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, हथुआ (गोपालगंज)। फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर करीब 13 वर्षों से सरकारी नौकरी कर रहीं दो शिक्षिकाओं के खिलाफ हथुआ थाना में प्राथमिकी की गई है।

    माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की गई जांच में दोनों शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

    निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के उपाध्यक्ष सह सहायक जांचकर्ता आसिफ इकबाल मेहंदी ने हथुआ थाना में आवेदन देकर दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा कराया है।

    आवेदन में फर्जी प्रमाण पत्र से जुड़े साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं। मामले में वर्ष 2013 से नियोजित मटिहानी माधव मध्य विद्यालय की शिक्षिका अंजली कुमारी तथा पिपरा खास उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका राखी सिंह को आरोपित बनाया गया है।

    अंजली कुमारी सिवान जिले के बरईपट्टी गांव निवासी ददन सिंह की पुत्री बताई जाती हैं, जबकि राखी सिंह सिवान जिले के ओरमा गांव निवासी विष्णु किशोर सिंह की पुत्री हैं।

    सूत्रों के अनुसार, निगरानी जांच में दोनों शिक्षिकाओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई की अनुशंसा की।

    मुकदमा होने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपित शिक्षिकाएं संबंधित विद्यालय छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दोनों शिक्षिकाओं की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में शिक्षा का मंदिर बना रणक्षेत्र, कुर्सी के लिए भिड़ गईं दो लेडी टीचर; जमकर चले लात-घूंसे

    यह भी पढ़ें- माडल स्कूलों में शिक्षकों का चयन : भागलपुर के 130 अभ्यर्थियों में से 116 को प्रेजेंटेशन में 20 में मिले शून्य अंक