गोपालगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने पर हमला, बीडीसी सदस्य सहित तीन घायल
गोपालगंज के मांझागढ़ में सरकारी जमीन पर झोपड़ी रखने से रोकने पर बीडीसी सदस्य सुनीता देवी सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को अस ...और पढ़ें
-1785673734718_m.webp)
सदर अस्पताल में भर्ती घायल। जागरण
HighLights
सरकारी जमीन पर कब्जे को रोकने पर हमला हुआ।
बीडीसी सदस्य सुनीता देवी सहित तीन लोग घायल।
घायलों को अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के डूमरिया महुआ टोला में रविवार को सरकारी जमीन पर जबरन झोपड़ी रखने से मना करने पर कुछ लोगों ने गाली गलौच करते हुए महिला बीडीसी सदस्य सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
जख्मी लोगों को उपचार के लिए आसपास के लोगों की मदद से मांझा सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है
जानकारी के अनुसार, डूमरिया महुआ टोला निवासी ज्योतिष शर्मा के घर के पास स्थित सरकारी जमीन पर कुछ लोग झोपड़ी रखकर उनका रास्ता बंद करने की कोशिश कर रहे थे।
जिसे देखकर ज्योतिष शर्मा व उनके भाई आलोपित शर्मा मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पड़ोस के लोग गाली गलौच करते हुए दोनों भाईयों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।
इस हमला में दोनों भाई बेहोश हो गए। वहीं पति व देवर को पिटते देखकर बीच बचाव करने पहुंची बीडीसी सदस्य सुनीता देवी पर भी कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया।
मारपीट की घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- मुंगेर से दिल्ली तक आतंकी साजिश का पर्दाफाश, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े सद्दाम के तार