Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज में PM आवास योजना की सुस्त चाल: 5 साल से 502 मकान अधूरे, तीसरी किस्त के बाद भी काम ठप

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 01:14 PM (IST)

    गोपालगंज में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की गति धीमी है, जहाँ 2016-17 से 2021-22 तक स्वीकृत 24526 आवासों में से 502 अभी भी अधूरे हैं। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. गोपालगंज में 502 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास अधूरे पड़े हैं।

    2. कई आवासों को तीसरी किस्त मिलने के बाद भी काम रुका।

    3. कुचायकोट प्रखंड आवास निर्माण में सबसे आगे रहा।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (ग्रामीण) सुस्ती में फंस गई है। ग्रामीण विकास विभाग के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016-17 से 2021-22 में पूरे जिले में 24526 आवासों के निर्माण काे स्वीकृति दी गई थी।

    इसके बावजूद अब तक इनमें से 24024 आवासों का निर्माण कार्य ही पूर्ण हो सका है। अबतक कुल 502 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। हद तो यह कि इनमें से कई आवास ऐसे भी हैं, जिनके लाभुकों को तीसरे किस्त की राशि दे दी गई है, और आवास अधूरा है। ऐसे में योजना पर सवाल उठने लगे हैं।

    कुचायकोट प्रखंड आवास निर्माण में सबसे आगे

    आंकड़ों के अनुसार, कुचायकोट प्रखंड आवास निर्माण के मामले में सबसे आगे है। यहां 3,201 के लक्ष्य के विरुद्ध 3,146 आवास पूर्ण एवं सत्यापित किए जा चुके हैं। हथुआ में 3,034 के लक्ष्य के विरुद्ध 2,995 आवास पूर्ण हुए हैं। वहीं गोपालगंज प्रखंड में 2,564 और सिधवलिया में 2,546 आवास निर्माण पूरा हो चुका है।

    98 प्रतिशत की मिली उपलब्धि

    वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक अबतक पूरेे जिले में 98 प्रतिशत की उपलब्धि मिली है। आंकड़ों के अनुसार कुल लंबित दो प्रतिशत आवासों में दस आवासों को भूमि के अभाव में स्चीकृति नहीं मिल सकी है। शेष का निर्माण दूसरे व तीसरे किश्त की राशि भुगतान में लंबित है।

    खबरें और भी

    2016-17 से 2021-22 तक कहां कितने आवासों का निर्माण अधूरा

    प्रखंड लक्ष्य पूर्ण
    बैकुंठपुर 2421 2370
    बरौली 2082 2028
    भोरे 1271 1251
    विजयीपुर 2236 2196
    गोपालगंज 2666 2564
    हथुआ 3034 2995
    कटेया 810 798
    कुचायकोट 3201 3146
    मांझा 1487 1460
    पंचदेवरी 735 705
    फुलवरिया 990 979
    सिधवलिया 2583 2544
    थावे 347 339
    उचकागांव 663 647

    यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि योजना: छोटे दुकानदार अब बन सकेंगे आत्मनिर्भर, स्ट्रीट वेंडर्स को मिल रहा ₹90000 तक लोन

    पुराने लंबित आवासों को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में सभी बीडीओ को दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

    -

    कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त