Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 20 माह की बच्ची से दुष्कर्म, चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोचा

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 11:44 AM (IST)

    गोपालगंज में सोमवार देर शाम एक 20 माह की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक मो. सारिक ने बच्ची को खेलते हुए गोद में उठाकर अपने घर ले ...और पढ़ें

    गोपालगंज में बच्ची से दुष्कर्म का मामला। फोटो एआई जनरेटेड

    गोपालगंज में बच्ची से दुष्कर्म का मामला। फोटो एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. गोपालगंज में 20 माह की बच्ची से दुष्कर्म हुआ।

    2. आरोपी मोहम्मद सारिक को लोगों ने पकड़कर पीटा।

    3. पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। शहर के एक मोहल्ले में सोमवार की देर शाम एक बीस माह की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद उग्र लोगों ने आरोपित की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

    जानकारी के अनुसार, यूपी के बिजनौर जिले का निवासी कीरतपुर गांव निवासी मो. सारिक शहर के एक मोहल्ले में किराया के मकान में रहता है। इस दौरान वही पास में रहने वाली एक महिला अपनी 20 माह की बच्ची को दूध पिलाने के बाद उसे घर के बरामदे में खेलने के लिए छोड़ दी।

    जिसके बाद बच्ची को अकेले देखकर आरोपित युवक ने उसे गोद में खेलाने के बहाने उठा लिया। साथ ही अपने घर में लेकर जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    इस दौरान बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां दौड़ते हुए मौके पर पहुंची तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी है। वहीं, आसपास के लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

    घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेडिकल जांच के बाद एफएसएल की टीम ने भी पूरे घटना की जांच की। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Munger News: सोमवार को दोस्तों के साथ निकला था धर्मेंद्र, मंगलवार को बगीचे में मिली लाश; हत्या की आशंका  

    यह भी पढ़ें- जमुई में सरस्वती विसर्जन के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और आगजनी से दहशत; पुलिस बल तैनात

    खबरें और भी