Munger News: सोमवार को दोस्तों के साथ निकला था धर्मेंद्र, मंगलवार को बगीचे में मिली लाश; हत्या की आशंका
मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक, धर्मेंद्र कुमार, बगीचे में गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोष ...और पढ़ें

लाश मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। फोटो जागरण
HighLights
मुंगेर में युवक धर्मेंद्र कुमार बगीचे में मृत मिला।
परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान देख हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ई-रिक्शा बरामद कर मामले की गहन जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के विंदवारा स्थित एचपी गैस गोदाम के समीप स्थित बगीचे में एक युवक गंभीर अवस्था में मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर कासिम बाजार थाने की पुलिस पहुंची और युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
युवक की पहचान विदवारा निवासी धर्मेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है। स्वजन ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। चोट के निशान मिले हैं।
दोस्तों के साथ निकला था धर्मेंद्र
स्वजन के अनुसार, सोमवार की शाम करीब पांच बजे धर्मेंद्र घर पर भोजन करने के बाद ई-रिक्शा लेकर दोस्तों के साथ निकला था। इसके बाद देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की।
मंगलवार की सुबह बगीचे में स्थानीय लोगों ने एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची।
जांच में जुटी पुलिस
आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। युवक का ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छ्प ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। युवक की में मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।