विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News: रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, गिद्धौर थानाध्यक्ष सस्पेंड

Published: Tue, 27 Jan 2026 10:01 AM (IST)

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर हुई लूटपाट के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर पांच अपराधियों ने की लूटपाट।

  2. एसपी ने गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को निलंबित किया।

  3. अपराध नियंत्रण में निष्क्रियता के आरोप में हुई कार्रवाई।

संवाद सहयोगी, जमुई। जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिटायर्ड सिविल सर्जन के आवास पर पांच अपराधियों द्वारा की गई लूटपाट की सनसनीखेज घटना के बाद एसपी ने कड़ा कदम उठाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को अपराध नियंत्रण में निष्क्रियता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी पत्र के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर रखा गया है तथा उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जमुई निर्धारित किया गया है।

एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर हुई लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था और लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे।

इसी क्रम में प्रारंभिक जांच के बाद थानाध्यक्ष की भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए यह कार्रवाई की गई। वहीं, गिद्धौर थाना में नए थानाध्यक्ष की पदस्थापना होने तक अपर थानाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार सिंह को थाना की विधि-व्यवस्था एवं दैनिक प्रशासनिक कार्यों का प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- जमुई में पूर्व सिविल सर्जन के घर पर लूट: परिवार को इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश, फिर बड़ी घटना को दिया अंजाम

एसपी ने भरोसा दिलाया है कि लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड परीक्षा समिति के उपसचिव के घर डकैती, नकदी समेत लाखों का सामान लूट ले गए बदमाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।