Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज में जिला परिषद सदस्य रहस्यमय ढंग से लापता, स्वजन ने कराई अपहरण की FIR

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:05 PM (IST)

    गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य रतिकांत शर्मा रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। स्वजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में प्राथमि ...और पढ़ें

    जिला परिषद सदस्य रतिकांत शर्मा। फोटो जागरण

     जिला परिषद सदस्य रतिकांत शर्मा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. गोपालगंज के जिला परिषद सदस्य रतिकांत शर्मा लापता।

    2. परिवार ने अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

    3. पुलिस मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कलकलहा गांव निवासी सह जिला परिषद सदस्य के रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है।

    काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर स्वजन ने थाने में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के सदस्य तथा बरौली थाना क्षेत्र के कलकलहा गांव निवासी रतिकांत शर्मा 23 जुलाई की शाम अपने घर से बाइक लेकर निकले थे। स्वजन का कहना है कि उन्होंने घर से निकलते समय जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए।

    इसके बाद परिवार के लोगों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात भर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की गई। आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

    लगातार कई दिनों तक तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो स्वजन की चिंता और बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने बरौली थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    इधर, बरौली थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि स्वजन के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर ली गई है। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पुलिस टीम लापता जिला परिषद सदस्य के मोबाइल की अंतिम लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दरभंगा में 40 बेड का पोषण केंद्र, भर्ती सिर्फ एक बच्चा, आखिर कहां खो गई योजना?