विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई

Published: Tue, 12 May 2026 10:30 AM (IST)

जदयू विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज की एडीजे 1 कोर्ट से हथियार प्रदर्शन और अश्लील नृत्य मामले में अग्रिम जमानत ...और पढ़ें

जदयू विधायक अनंत स‍िंह की अग्र‍िम जमानत याचिका खारिज। फाइल

जदयू विधायक अनंत स‍िंह की अग्र‍िम जमानत याचिका खारिज। फाइल

HighLights

  1. अनंत सिंह को अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई।

  2. मामला अब एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया गया।

  3. हथियार प्रदर्शन और अश्लील नृत्य का आरोप।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। एक कार्यक्रम में हथियारों के प्रदर्शन एवं अश्‍लील नृत्‍य मामले में मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह को एडीजे 1 की कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली।  

उनके अधिवक्‍ता कुमार हर्षवर्धन की ओर से अग्र‍िम जमानत दायर की गई थी। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी गई। केस को एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है।

इसकी अगली सुनवाई बुधवार को होगी। इससे पूर्व सुनवाई को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी रही। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में था। सुनवाई को लेकर अनंत सिंह के अधिवक्‍ता पटना से आए थे। उनकी अग्र‍िम जमानत के साथ गिरफ्तारी पर भी रोक की मांग की गई थी।

Advocates

(कोर्ट से बाहर निकलते अधिवक्‍ता।)

क्‍या है मामला 

पुलिस के अनुसार 3 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में विधायक अनंत सिंह शामिल होने पहुंचे थे।

इसी दौरान उनके समर्थकों द्वारा हथियार लहराते हुए भोजपुरी गीतों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की थी।

इस मामले में विधायक अनंत सिंह समेत 9 नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच भी चर्चा होती रही। इधर इस मामले में पु‍लिस ने हथ‍ियार प्रस्‍तुत करने का नि‍र्देश दिया है ताक‍ि उसकी जांच की जा सके। 

यह भी पढ़ें- JDU विधायक अनंत सिंह की फिर बढ़ी मुश्किलें; हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील डांस मामले में FIR

यह भी पढ़ें- JDU विधायक अनंत सिंह के स्‍वागत में लहराये गए हथ‍ियार! गोपालगंज का VIDEO वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।