जहानाबाद-अरवल रोड पर जाने से पहले ध्यान दें; पुनपुन पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री, अब नए रूट से होगी आवाजाही
अरवल-जहानाबाद NH-33 पर पुनपुन नदी पर 18 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

पुनपुन नदी पर पुराना पुल। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अरवल। Arwal-Jehanabad NH 33 पर किंजर में पुनपुन नदी पर नए पुल निर्माण की कवायद शुरू हो चुकी है। पुराने पुल के समानांतर नए पुल (Punpun River New Bridge) का निर्माण 18 करोड़ की लागत से किया जाएगा। गिरिराज स्टोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को निर्माण कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
बरसात के पहले पुल के सभी पाये का निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। अभी बोरिंग का कार्य शुरू हो गया है। पुराने आरसीसी पुल पर सुरक्षा कारणों से भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है, यह प्रतिबंध नए पुल का निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रभावी रहेगा।
अब औरंगाबाद, भोजपुर और अरवल से जहानाबाद जाने के लिए भारी वाहनों को लंबी दूरी (Heavy Vehicle Route Change N33) तय करनी होगी। अंग्रेज जमाने के पुराने पुल का अस्थि-पंजर ढीला हो गया है। पाये में कई जगह दरा और नीचे के हिस्से में ईंटयुक्त पाया क्षतिग्रस्त हो गया है।
एनएच -33 के कार्यपालक अभियंता इंद्रजीत आर्य ने बताया कि पुराने पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण शुरू किया गया है। बरसात के पहले पुल का सभी पाया तैयार कर लिया जाएगा।
पुल के एप्रोच पथ के लिए शीघ्र ही जमीन अधिग्रहण प्रारंभ होगा। पुराने पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाते हुए दोनों किनारे पर लोहे का बैरियर लगाया गया है, लेकिन रात्रि में भारी वाहन बैरियर को तोड़कर निकल जाते हैं, जिस कारण बार बार नया बैरियर लगाना पड़ रहा है, अबतक तीन से चार बार ऐसी घटना सामने आ चुकी है।
खबरें और भी
अब इस मार्ग से होकर गुजरेंगे भारी वाहन
अरवल से किंजर पुनपुन नदी पुल होकर जहानाबाद की सीधी दूरी करीब 35 किमी है। जहानाबाद जाने के लिए अब 18 से 25 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी (Jehanabad Traffic Diversion) तय करनी होगी।
इसके लिए अरवल- पालीगंज एनएच-139 होकर पटना जिले के पालीगंज मोड़ आना होगा, वहां से पालीगंज-किंजर एसएच- 68 होकर जहानाबाद जाना होगा, जिसमें करीब 25 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
दूसरा मार्ग अरवल-जहानाबाद एनएच-33 पर अताउल्लाह बाजार से होकर गुजरता है, जो पटना जिले के खिड़ी मोड़ से एसएच -68 में मिलकर किंजर होते हुए जहानाबाद जाएगा, जिसमें 18 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
तीसरा मार्ग अरवल शहर के बैदराबाद से एसएच-69 करपी होते हुए कुर्था पहुंचेगा, वहां से ग्रामीण सड़क होते हुए किंजर और फिर जहानाबाद पहुंचेगा, जिसमें 16 किमी की अधिक दूरी तय करनी होगी। हालांकि इस मार्ग में कुर्था के बाद ग्रामीण सड़क होने के कारण भारी वाहनों के परिचालन में परेशानी होती है।