जहानाबाद में 30 जुलाई से लगेगा वाणावर श्रावणी मेला, मंदिर प्रांगण के आसपास दुकानें लगाने पर पाबंदी
जहानाबाद में वाणावर श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा, जिसमें मंदिर प्रांगण के पास दुकानें लगाने पर पाबंदी रहेगी। मेले में श्रद्धालुओं की सुर ...और पढ़ें

जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने किया दौरा। फोटो जागरण
HighLights
मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक संचालित होगा।
मंदिर प्रांगण के आसपास दुकान लगाने पर पाबंदी।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु कड़े इंतजाम किए गए।
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। वाणावर श्रावणी मेला 30 जुलाई प्रारम्भ होकर 28 अगस्त तक संचालित रहेगा। मंदिर प्रांगण के आसपास किसी भी प्रकार की दुकान लगाने पर पाबंदी रहेगी। जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने बताया कि बराबर पहाड़ी मेला क्षेत्र की बंदोबस्ती इस सप्ताह पूरी कर ली जाएगी।
हथिया बोर मार्ग पर श्रद्धालु को चलने के लिए बालू एवं पत्थर बिछाए जाएंगे। समुचित स्थानों पर सीसीटीवी, नियंत्रण कक्ष व एम्बुलेंस का नंबर, मंदिर जाने का रास्ता, खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर साईनेज लगाए जाएंगे। रात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए समुचित विद्युत आपूर्ति व जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी।
सभी खराब व बंद पडे चापाकलों की मरम्मत तथा आवश्यकता अनुसार नया चापाकल लगाने, पातालगंगा से पानी की निकासी कर साफ पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। गाय घाट एवं पतालगंगा में वाहनों के ठहराव के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी।
मेला क्षेत्र में विशेषकर रविवार एवं सोमवार को पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल , महिला पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों को पालीवार प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।
सभी दुकानों खासकर जहां पर खाना बनाने के लिए गैस, कोयला का चूल्हा का उपयोग किया जा रहा है, वहां अग्निशम्क सिलिंडर की व्यवस्था तथा बालू अथवा पानी की समुचित व्यवस्था करने काे कहा गया।
वाणावर सिद्धनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों को तीर का निशान लगाकर सभी मोड़ एवं प्रमुख स्थानों को प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया गया। अतिथि गृह में चार बेड वाले अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था करने व मखदुमपुर से वाणवर पहाड़ी क्षेत्र तक पथ निर्माण विभाग के पथ में लगे लाइट की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।
खबरें और भी
पहाड़ी क्षेत्र में बिजली के तार में रिफ्लेक्ट स्टिकर लगाने और अतिथि गृह से 400 मीटर पहले आमजनों हेतु एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों हेतु 200 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें- अजगैवीनाथ धाम में श्रावणी मेले की तैयारियां : दीवारों पर उकेरे जा रहे भक्ति संदेश, दुकानों के लिए 'दोहरी पट्टी'
यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में 25 दिन बाकी, कांवड़िया पथ की तैयारी अब भी अधूरी; गड्ढों के भरोसे कैसे तय होगा बाबाधाम का सफर?