Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 4 सहेलियों ने चॉकलेट समझकर खाई सल्फास की गोली, 1 की मौत और 3 की हालत गंभीर

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:14 PM (IST)

    जमुई के गम्हरिया गांव में चार सहेलियों ने सड़क पर मिली सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया। ...और पढ़ें

    अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    HighLights

    1. चार सहेलियों ने सल्फास को चॉकलेट समझ खाया।

    2. जमुई के गम्हरिया गांव में हुई यह घटना।

    3. एक बच्ची की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर।

    संवाद सहयोगी, जमुई। जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद घांस गढ़ने बहियार की ओर गई चार सहेलियों ने चाकलेट समझकर सड़क पर गिरी सल्फास की एक गोली को तोड़कर आपस में बांटकर खा लिया।

    शाम तक जब चारों बच्चियां घर पहुंची तो अचानक सभी को उल्टी होने लगी और तबीयत बिगड़ गई। पूछताछ के बाद स्वजन को घटना की जानकारी हुई और चारों ओर अफरातफरी का माहौल बन गया।

    जिसके तुरंत बाद चारों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया।

    एक की मौत

    लेकिन, स्वजन उसे पटना नहीं ले जाकर एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतका बच्ची गम्हरिया गांव निवासी महेश ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी है। वर्ग सात की छात्रा थी।

    जबकि सदर अस्पताल में इलाजरत बच्ची की पहचान सहदेव ठाकुर की 13 वर्षीय पुत्री भारती कुमारी, सुनील ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री लवली कुमारी और रणधीर कुमार ठाकुर की 11 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी के रूप में हुई है। सभी बच्चियां उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया की छात्रा है।

    चॉकलेट समझ खाया सल्फास

    स्वजन ने बताया कि चारों बच्चियों विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद घांस गढ़ने के लिए बहियार की ओर गई थी और बहियार स्थित एक पुल पर बैठी हुई थी, तभी एक बच्ची की नजर सड़क पर गिरे कागज से लिपटे हुए सल्फास की गोली पर पड़ी।

    खबरें और भी

    इसके बाद उक्त सभी बच्ची सल्फास की गोली को चॉकलेट समझ बैठी और बराबर-बराबर बांटकर चारों ने खा ली। काफी देर के बाद जब चारों बच्चियों की तबीयत बिगड़ने लगी तो इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल लाया गया, इसमें इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में एक की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- बिहार में सड़क हादसा: 2 बाइकों की टक्कर में पति-पत्नी सहित 3 की मौत, दो युवक घायल