Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: जमीन गिरवी थी, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत; ANM राजनंदनी ने खोली रिश्वतखोर हेड क्लर्क को पोल

    Updated: Fri, 08 May 2026 06:42 PM (IST)

    सोनो सीएचसी में एएनएम राजनंदनी ने बकाया वेतन के लिए रिश्वत मांगने वाले हेड क्लर्क रूपेश कुमार को निगरानी विभाग से पकड़वाया। ...और पढ़ें

    जमीन गिरवी थी, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत; ANM राजनंदनी ने खोली रिश्वतखोर हेड क्लर्क की पोल

    जमीन गिरवी थी, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत; ANM राजनंदनी ने खोली रिश्वतखोर हेड क्लर्क की पोल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। सोनो सीएचसी में हेड क्लर्क की गिरफ्तारी की कार्रवाई के पीछे एएनएम राजनंदनी की हिम्मत और संघर्ष की कहानी भी सामने आई है।

    महीनों से बकाया वेतन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही राजनंदनी ने जब रिश्वत की मांग से तंग आकर निगरानी विभाग का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ।

    राजनंदनी ने बताया कि वह अपने परिवार की इकलौती कमाऊ सदस्य हैं। वेतन लंबित रहने के कारण घर की आर्थिक स्थिति पूरी तरह डगमगा गई थी।

    परिवार चलाने के लिए जमीन तक गिरवी रखनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद बकाया वेतन जारी कराने के नाम पर हेड क्लर्क रूपेश कुमार द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।

    डर और संकोच में थी राजनंदनी

    उन्होंने कहा कि पहले तो वह डर और संकोच में थीं, लेकिन जब लगातार दबाव बनाया जाने लगा तो उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया। निगरानी विभाग में शिकायत करने के बाद पूरी प्रक्रिया गोपनीय तरीके से आगे बढ़ी और आखिरकार शुक्रवार को आरोपित रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

    स्थानीय लोगों के बीच भी इस कार्रवाई की चर्चा रही। लोगों का कहना है कि अक्सर छोटे कर्मचारी और स्वास्थ्यकर्मी वेतन भुगतान के लिए दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन खुलकर शिकायत करने की हिम्मत कम ही लोग जुटा पाते हैं। ऐसे में राजनंदनी का कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में 1 महीने की सैलरी रिश्वत में मांगने वाला हेड क्लर्क गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई