झाझा-देवघर मेमू समेत आसनसोल मंडल की कई ट्रेनें रद, यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में रविवार को रखरखाव के लिए मेगा कॉरिडोर ब्लॉक रहेगा, जिससे झाझा-देवघर, बर्द्धमान और पटना रूट की कई मेमू ट्रेनें प्रभावित ह ...और पढ़ें

सांकेतिक फोटो
HighLights
आसनसोल मंडल में रविवार को रहेगा विशेष मेगा ब्लॉक।
झाझा-देवघर रूट की कई मेमू ट्रेनें प्रभावित होंगी।
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह।
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के आवश्यक रखरखाव और सुरक्षा जांच को लेकर रविवार को विशेष मेगा कारिडोर ब्लॉक लिया जाएगा।
इस कारण देवघर, झाझा, बर्द्धमान और पटना रूट पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। आसनसोल पीआरओ कार्यालय द्वारा शनिवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रेल पटरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विस्तारित ब्लाक लिया जा रहा है।
प्रभावित होने वाली ट्रेनें
63298 झाझा-देवघर मेमू रविवार को पूरी तरह से रद रहेगी। वहीं, 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू बर्द्धमान से खुलकर केवल आसनसोल तक ही जाएगी। आसनसोल से झाझा के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद रहेगा। इसी प्रकार 63510 झाझा-बर्द्धमान मेमू झाझा की बजाय आसनसोल से बर्द्धमान के लिए रवाना होगी।
झाझा और आसनसोल के मध्य इसकी सेवा रद रहेगी। वहीं, 63209 देवघर-पटना मेमू देवघर की बजाय झाझा स्टेशन से पटना के लिए खुलेगी। देवघर से झाझा के बीच इस मेमू ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रविवार को यात्रा के लिए घर से निकलने से पूर्व अपनी ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें- नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर 5 अगस्त को 7 घंटे का पावर ब्लॉक, अवध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित