Howrah Natesar Train: हावड़ा-नटेसर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइमिंग
रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए हावड़ा और नटेसर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 5 जुलाई से 29 सितंबर तक आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल स ...और पढ़ें

हावड़ा-नटेसर के बीच चलेगी नई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
HighLights
हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की घोषणा।
5 जुलाई से 29 सितंबर तक होगा परिचालन।
बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा।
संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर के रास्ते संचालित होगी।
यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने देते हुए कहा कि 03001/02 श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 05 जुलाई से शुरू किया जाएगा।
इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच, शयनयान श्रेणी के सात कोच, साधारण श्रेणी के असठ कोच तथा दो एसएलआर कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल
03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 05 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को हावड़ा से रात 11:50 बजे चलेगी।
यह ट्रेन अगले दिन सुबह 05:10 बजे जसीडीह, 08:10 बजे किउल, 08:45 बजे शेखपुरा, 09:25 बजे अस्थावां, 09:50 बजे बिहार शरीफ, 10:40 बजे नालंदा और 11:05 बजे राजगीर रुकते हुए दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी।
03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल
वापसी में 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 06 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को नटेसर से दोपहर 01:00 बजे चलेगी।
यह ट्रेन 01:20 बजे राजगीर, 01:43 बजे नालंदा, 02:05 बजे बिहार शरीफ, 02:55 बजे अस्थावां, 04:03 बजे शेखपुरा, 05:10 बजे किउल तथा रात 08:25 बजे जसीडीह रुकते हुए अगले दिन सुबह 04:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला में बाबा धाम और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे; अब जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर के रास्ते 27 सितंबर तक चलेगी यह गाड़ी