Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई: मरीजों को रक्त के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, झाझा CHC में जल्द शुरू होगा ब्लड स्टोरेज सेंटर

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:41 PM (IST)

    झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से बंद पड़ा ब्लड स्टोरेज सेंटर जल्द ही फिर से शुरू होगा। नए अस्पताल भवन के चालू होने के बाद लाइसेंस नवीकरण ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. झाझा सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर जल्द होगा शुरू।

    2. लाइसेंस नवीकरण और उपकरण व्यवस्था की प्रक्रिया जारी।

    3. मरीजों को रक्त के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर।

    संवाद सूत्र, बोड़वा (जमुई)। झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक की मांग लगातार उठ रही है, लेकिन विडंबना यह है कि यहां कभी संचालित रहा ब्लड स्टोरेज सेंटर (बीएससी) वर्षों से बंद पड़ा है। मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर आज भी जमुई या अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है।

    जानकारी के अनुसार, बीते डेढ़ दशक में कई बार ब्लड स्टोरेज सेंटर शुरू हुआ, लेकिन कुछ माह संचालन के बाद फिर बंद हो गया। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2024 से ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस भी समाप्त हो चुका है।

    बताया जाता है कि पुराने अस्पताल भवन के जर्जर होने के कारण लाइसेंस के नवीकरण और सेंटर के संचालन की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो सकी। हालांकि, अब नए अस्पताल भवन के चालू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर इस सुविधा को बहाल करने की तैयारी में जुट गया है।

    ब्लड स्टोरेज सेंटर के संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता के लिए हाल ही में बीएसएमआईसीएल को इंडेंट भेजा गया है। इसके साथ ही लाइसेंस के नवीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब ने बताया कि ब्लड स्टोरेज सेंटर को दोबारा चालू करने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आवश्यक उपकरण उपलब्ध होने और अनुज्ञप्ति का नवीकरण पूरा होते ही सेंटर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे झाझा और आसपास के मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भागलपुर ब्लड बैंक में दलाली पर लगेगी लगाम, डोनेशन के लिए आधार लिं-बायोमेट्रिक और टोकन सिस्टम होगा लागू