जमुई में शराबी ससुर की घिनौनी करतूत, बहू को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास; पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में एक शराबी ससुर ने बहू को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
शराबी ससुर ने बहू को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
पीड़िता ने शोर मचाकर अपनी अस्मत बचाई, ग्रामीणों को बताया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया।
संवाद सहयोगी, जमुई। जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में ससुर ने शराब के नशे की हालत में बहू के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया।
मामले में पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपित ससुर को फौरन गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपित को शनिवार की शाम तक जेल भेजा जाएगा।
घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म का प्रयास
पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि शाम करीब सात बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपित, जो रिश्ते में उसका ससुर लगता है, कथित रूप से शराब के नशे में उसके घर पहुंचा।
आरोप है कि उसने महिला को जबरन पकड़कर घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर से बाहर भागी, लेकिन आरोपित ने बाहर भी उसका पीछा किया और दोबारा जबरदस्ती करने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर बची अस्मत
महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया और किसी तरह वह भाग कर इसकी जानकारी स्वजन और ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना मिलते ही चरकापत्थर थाना पुलिस सक्रिय हुई और एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किया गया।
खबरें और भी
इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। चरका पत्थर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपित को जेल भेजने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।