Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में अपराध पर नकेल: एक ही रात में दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:25 PM (IST)

    सिकंदरा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक रात में दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सिकंदरा पुलिस ने विशेष अभियान में दो गिरफ्तारियां कीं।

    2. तीन देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    3. अवैध हथियार और अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

    संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। सिकंदरा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर शनिवार रात चलाए गए विशेष अभियान में दो अलग-अलग कारवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    दोनों के पास से तीन देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद किया गया। पहली कारवाई रात्रि के रोको-टोको अभियान के दौरान बालडा मोड़ के समीप की गई। पुलिस ने बाइक सवार मानपुर निवासी छोटन यादव को रोककर जांच की।

    Jamui katta

    जांच के दौरान वह शराब के नशे में पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो देसी कट्टे, 315 बोर का एक कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा बाइक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    Jamui katta 1

    वहीं दूसरी कार्रवाई में सिकंदरा थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने थाना से महज 500 मीटर दूर पचमहुआ गांव में छापेमारी कर सूरज कुमार, पिता बाल्मिकी यादव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा एवं .315 बोर के तीन कारतूस बरामद किए गए।

    थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। बरामद हथियारों के स्रोत एवं इनके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि अपराध व अवैध हथियार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रोको-टोको अभियान की कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई पीयूष कुमार, हेमा कुमारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- डेहरी EO हत्याकांड की गुत्थी सुलझी! ड्राइवर ने लोहे की रॉड से की हत्या; पुलिस ने कैसे पकड़ा झूठ? IG ने बताया

    यह भी पढ़ें- कटिहार में सड़क किनारे मिला युवक का शव: आईडी कार्ड से हुई पहचान, हत्या की आशंका

    खबरें और भी